BJP सांसद और विधायक ने जुटाई भीड़, प्रशासन की मौजूदगी में नियमों का खुलेआम उल्लंघन

BJP सांसद और विधायक ने जुटाई भीड़, प्रशासन की मौजूदगी में नियमों का खुलेआम उल्लंघन

सतना/पुष्पराज सिंह बघेल

सतना जिले के अमरपाटन में बीजेपी (bjp) के नेताओ ने ही शासन के नियमों की धज्जियां उड़ा डाली। गुरूवार देर रात खरीदी केन्द्र में किसानों से नाजायज रकम वसूली जा रही थी जिसको लेकर किसानों (farmers) ने हंगामा खड़ा कर दिया था। इसका निरीक्षण करने सतना जिले के बीजेपी सांसद गणेश सिंह (bjp mp ganesh singh) अमरपाटन पहुँचे जहाँ उन्होने किसानों की समस्याएं सुनी। किसानों की समस्या सुनना तो ठीक लेकिन मगर कोरोना के इस दौर में सांसद ने तो मानो चौपाल ही लगा ली और इस तरह खुलेआम शासन के नियमो की धज्जियां उड़ा डाली।

सांसद के साथ साथ अमरपाटन से बीजेपी विधायक रामखेलावन पटेल (mla) एवं प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे, साथ ही कई जनप्रतिनिधि भी थे। मगर किसी को भी सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल नही आया। सबसे अहम बात तो ये रही की प्रशासन खुद इस भीड़ में शामिल था।

आप तस्वीरों और वीडियो में साफ देख सकते हैं की किस तरह अमरपाटन एसडीएम सांसद से बात करते नजर आ रहे हैं मगर नियमों की बात कहीं पर भी किसी ने नहीं की। यहां प्रशासन भी मूकदर्शक बना रहा। एक तरफ प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री लोगो से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए अपील कर रहे है वही दूसरी ओर बीजेपी के सांसद और विधायक द्वारा ही इन नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। ऐसी मौके पर ये कहावत बिल्कुल सटीक बैठती हैं कि जब सइयाँ भय कोतवाल तो डर काहे का, केन्द्र से लेकर प्रदेश तक जब सरकार बीजेपी की ही हैं भला सांसद को किसका डर होगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews