बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मोदी की तस्वीर पर चढ़ा दी माला, मोमबत्ती और अगरबत्ती जलाई

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मोदी की तस्वीर पर चढ़ा दी माला, मोमबत्ती और अगरबत्ती जलाई

सतना, डेस्क रिपोर्ट। सतना जिले में वैक्सीनेशन के दौरान एक स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर पर माला चढ़ाने के साथ मोमबत्ती व अगरबत्ती जलाने का मामला सामने आया है। वैक्सीवेशन का यह कार्यक्रम एक सरकारी स्कूल में बीजेपी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी मे आयोजित किया गया था।

ग्वालियर में लक्ष्य से अधिक वैक्सीनेशन पर नाचे मंत्री, बांटी मिठाई, कलेक्टर एसपी का किया सम्मान

सतना के खून्थी स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर पर बीजेपी के उत्साही कार्यकर्ताओं ने माला पहना दी। इतना ही नहीं, इन लोगों ने तस्वीरों के सामने मोमबत्ती और अगरबत्ती भी जला दी। कार्यकर्ताओं का उत्साह रुका नहीं और उन्होंने तस्वीरों के साथ फोटो सेशन भी करा डाला। दरअसल इस सरकारी स्कूल को जिला प्रशासन ने टीकाकरण अभियान का सेंटर बनाया था। स्कूल प्रबंधन और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की भारी मौजूदगी के चलते बीजेपी कार्यकर्ता उत्साहित हो गए और उन्होंने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की फोटो पर माला चढ़ा दी।

कांग्रेस ने इस मामले में कटाक्ष किया है और एमपी कांग्रेस के ऑफिशियल ट्विटर पर लिखा गया है कि बीजेपी ने मोदी को श्रद्धांजलि दी। शिवराज जी, बीजेपी में कोई लाज शर्म बाकी है, देश के प्रधानमंत्री का इतना अपमान! वहीं बीजेपी के जिला अध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी ने इस घटना की निंदा की है और कहा है कि ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी। पार्टी का कोई बड़ा नेता इस कार्यक्रम में मौजूद नहीं था और जो भी कार्यकर्ता थे,वे नये थे। यह स्पष्टीकरण बीजेपी के जिलाध्यक्ष ने दिया है। लेकिन सवाल यह है कि वहां पर स्कूल और स्वास्थ विभाग के अमले के साथ-साथ करीब एक दर्जन से ज्यादा बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद थे। किसी की समझ में यह क्यों नहीं आया किसी जीवित व्यक्ति के फोटो पर माला नहीं चलाई जाती है और ना ही अगरबत्ती और मोमबत्ती जलाई जाती है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews