BJP का चुनावी शंखनाद, अमित शाह बोले -“ये डबल इंजन की सरकार हर गरीब के घर में सुख पहुंचाने के लिए संकल्पित है”

BJP का चुनावी शंखनाद, अमित शाह बोले -“ये डबल इंजन की सरकार हर गरीब के घर में सुख पहुंचाने के लिए संकल्पित है”

MP visit of Union Home Minister Amit Shah : केंद्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah)ने आज अपने एक दिवसीय मध्य  प्रदेश दौरे पर जहाँ सतना में मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण किया,  ‘कोल जनजाति महाकुंभ’ का शुभारंभ किया, कन्यापूजन, माता शबरी तथा प्रभु श्रीराम की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलित किया। वहीं उन्होंने यहीं से भाजपा के मिशन 2023 के लिए चुनावी शंखनाद भी कर दिया। उनके साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी(CM Shivraj Singh Chouhan) मौजूद थे।

अमित शाह ने किया डबल इंजन सरकार चुनने का आह्वान 

गृह मंत्री अमित शाह ने उपस्थित जन समूह से कहा कि ये साल चुनावी साल है इसलिए एक बार फिर मोदी जी के हाथ मजबूत कीजिये, मध्य प्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बनाइये क्योंकि ये डबल इंजन की सरकार हर गरीब के घर में सुख पहुँचाने के लिए संकल्पित है , गृह मंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश की पिछली कमल नाथ सरकार पर तंज कसते हुए शिवराज सरकार की जमकर तारीफ की।

एमपी की कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना 

अमित शाह ने कहा कि गरीब कल्याण के जो काम शिवराज सरकार ने जो काम शुरू किये थे कांग्रेस सरकार ने सारे रोक दिए लेकिन भगवान भला करे उनकी कुमति सुधरी, सरकार  गिर गई शिवराज जी की भाजपा सरकार फिर बनी और उनकी सरकार ने उन योजनाओं को फिर से शुरू करने का काम किया।

सीएम शिवराज ने पीएम मोदी की तारीफ की 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी  के नेतृत्व में एक वैभवशाली, गौरवशाली, समृद्ध और संपन्न राष्ट्र का निर्माण हो रहा है हम सब मिलकर इसे आगे बढ़ाएंगे, उन्होंने कहा कि कोल समाज के बेटा-बेटियों व्यवसाय के लिए सब्सिडी पर लोन उपलब्ध कराया जाएगा जिसकी गारंटी की सरकार लेगी। कोल समाज के छात्रों के लिए रीवा में पोस्ट ग्रेजुएट हॉस्टल और सतना में बेटियों के लिए हॉस्टल बनाया जाएगा।

शिवराज ने कोल समाज के लोगों के लिए की घोषणाएं 

इस कोल महाकुंभ में हम ये संकल्प लेते हैं कि कोई भी कोल समाज का भाई-बहन रहने की जमीन के टुकड़े के बिना नहीं रहेगा। हर भूमिहीन भाई-बहन को रहने के लिए प्लॉट उपलब्ध कराया जाएगा, विशेष पिछड़ी जनजातीय बैगा, भारिया, सहरिया की बहनों को एक हजार रुपया प्रतिमाह आहार अनुदान दिया जाता है। कोल समाज की बहनों को भी आहार अनुदान योजना के तहत प्रतिमाह एक हजार रुपया देने का काम सरकार करेगी।

[dgv_vimeo_video id=”801945546″]

[dgv_vimeo_video id=”801945877″]

[dgv_vimeo_video id=”801946383″]

[dgv_vimeo_video id=”801946832″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews