
Satna News : मध्य प्रदेश के सतना में पागलपन की एक अजीब घटना सामने आई है। दरअसल, मैहर के पहाड़ी गांव में गुस्साए देवर ने अपनी भाभी को जिंदा जला दिया। जिसके बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। परिवारवालों ने तत्काल महिला को सिविल अस्पताल मैहर में भर्ती करवाया है, जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल, महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, घटना की सूचना पाते ही मौके पर पहुंची मैहर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसपर आईपीसी की धारा 307 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। साथ ही, मामले की जांच में जुट गई है। तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…
भाभी पर जलती तीली फेंककर भागा आरोपी
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को भाभी पप्पी चौधरी पर केरोसिन छिड़क कर जिंदा जलाकर उसकी जान लेने की कोशिश की। सबसे पहले आरोपी ने अपनी भाभी के ऊपर मिट्टी का तेल खिड़का। जिसके बाद माचिस की तीली जलाकर उसके ऊपर फेंककर मौके से फरार हो गया। वहीं, इस घटना में महिला शोर मचाने लगी, जिससे परिजन और आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग को बुझाया और आनन-फानन में महिला को अस्पताल ले जाया गया।
महिला ने पुलिस को दी जानकारी
आग से झुलसी महिला पप्पी चौधरी ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि, आरोपी देवर मनीष शनिवार को उसे फोन कर रहा था लेकिन उस वक्त पर घर पर नही थी, उस समय वो किसी काम से पड़ोस में गई थी। जहां वो अपने साथ मोबाइल फोन नहीं ले गई थी। फोन घर पर ही था। जब वो वहां से लौटी तो मनीष गुस्से में वहां पहुंचा और फोन ना उठाने का कारण पुछने लगा। तभी उसने गुस्से में इस घटना को अंजाम दे दिया।
पड़ोसी महिला ने दिया बयान
वहीं, पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने बताया कि, बहु उनके घर आई हुई थी और वो फोन लेकर नहीं आई थी जिसके कारण वो उस वक्त फोन नही उठा सकी। मामले में मनीष कुछ भी सुनने को तैयार ही नही था और वो गुस्से में आकर पास में रखा केरोसिन का गैलन उठाया और उसमें भरा तेल भाभी के ऊपर छिड़क दिया और तीली जला कर भाभी के ऊपर फेंक दी, जिसके बाद वो मौके से फरार हो गया।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

