छत्तीसगढ़ के सीएम ने मध्यप्रदेश में बीजेपी पर लगाया सरकार को अस्थिर करने का आरोप

chattisgarh-cm-statement-on-bjp-candidate-sadhvi-pragya-thakur

पुष्पराज सिंह बघेल/सतना। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल सतना के नकटी गांव पहुंचे और यहां उन्होने मां कालका देवी के दर्शन किए। दर्शन पूजन के बाद उन्होने कन्याओं को भोजन भी परोसा। बाद में मीडिया से चर्चा में भूपेश बघेल ने कहा कि मध्यप्रदेश में बीजेपी सरकार कांग्रेस की चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने में लगी हुई है, विधायकों की खरीद-फरोख्त कर रही है, इससे साफ जाहिर होता है कि केंद्र की भाजपा सरकार को किसी भी राज्य में गैर बीजेपी सरकार होना बर्दाश्त नहीं कर पा रही है। उन्होने भरोसा जताया कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी रहेगी।

सीएम भूपेश बघेल ने देवी से कमलनाथ सरकार की सफलता हेतु कामना की, छत्तीसगढ़ नक्सली हमले में सतना के शहीद जवान देवेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि ससम्मान छत्तीसगढ़ से शहीद का शव सतना लाया जा रहा है, मीडिया से रूबरू होने के बाद सीएम भूपेश बघेल नागौद के खेरुआ सरकार और सिंहपुर के बाबा की मजार के दर्शन हेतु रवाना हो गए ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews