Satna News: सतना सड़क हादसे में CRPF जवान की हुई मौत, पत्नी घायल, इलाज जारी

Satna News: सतना सड़क हादसे में CRPF जवान की हुई मौत, पत्नी घायल, इलाज जारी

Satna News : मध्यप्रदेश के सतना में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां बाइक सवार CRPF जवाने की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी गंभीर रुप से घायल हो गई है। इस हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। आनन- फानन में स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया है। साथ ही, स्थानीय लोगों और एंबुलेंस की मदद से घायल पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।

बाइक और पिकअप में भिड़त

दरअसल, मामला मझगवां थाना क्षेत्र का है। जहां बाइक और पिकअप के बीच जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक अरविंद सीआरपीएफ में कार्यरत हैं। उनकी पोस्टिंग नई दिल्ली में थी जो कि 5 दिनों की छुट्टी पर सतना आए थे और हादसे वाले दिन वो अपनी पत्नी के साथ बाइक से अपने गांव विशालपुर गए थे। वहां से वापस आते समय यह हादसा हो गया।

चालक ने अचानक लगाया ब्रेक

पुलिस के मुताबिक, मझगवां बायपास पर उनकी बाइक की पिकअप से टकरा गई। बता दें पिकअप में लोहे के सरिया लोड थे और इसी बीच उसके चालक ने अचानक से ब्रेक लगा दिया। जिसके कारण बाइक सवार अनियंत्रित होकर उससे टकरा गई। जिसके बाद आनन- फानन में अरविंद और उनकी पत्नी को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टरों ने अरविंद को मृत घोषित कर दिया।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews