Satna News: सड़क हादसे का शिकार हुई सतना पुलिस, ASI समेत 4 पुलिस कर्मी घायल, इलाज जारी

train accident

Satna News : मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें ASI समेत 4 पुलिस कर्मी घायल हो गया। जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वहीं, स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल संजय गांधी मेडिकल हॉस्पिटल रीवा में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।

पेड़ से टकरा डायल 100 वाहन

दरअसल, मामला सतना के ताला थाना क्षेत्र का है। जहां डायल 100 वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे गाड़ी में सवार ताला थाना के पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक (ASI) समयलाल, आरक्षक जितेंद्र दुबे, राकेश पटेल और वाहन चालक समेत 4 पुलिस कर्मी घायल हो गए। फिलहाल, सभी का इलाज जारी है। वहीं, वाहन चालक समेत 2 पुलिस कर्मियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

खुदकुशी की मिली थी सूचना

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की रात पुलिस को खुदकुशी करने की सूचना मिली थी। जिसके बाद ASI डायल 100 वाहन में अन्य पुलिस कर्मियों को लेकर घटनास्थल के लिए रवाना हुए। तभी रास्ते में ग्राम देउ नदना में एक बगीचे के पास गाड़ी एक आम के पेड़ से जा टकराया।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews