बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म, बेचने की कोशिश के दौरान युवती हिम्मत जुटाकर भाग निकली, चार आरोपी गिरफ्तार

युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया और उसने जिन आरोपियों के नाम बताया पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
अस्‍पताल के टॉयलेट में बच्चे को जन्‍म देकर गायब हुई नाबालिग, इंदौर कलेक्टर, CMHO को नोटिस

Satna News : मध्य प्रदेश के मैहर जिले में सामूहिक दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है, पीड़िता के मुताबिक उसे बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया, आरोपियों ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया, जब आरोपी उसे एक ट्रक चालक को बेचने की कोशिश कर रहे थे तभी वो मौका पाकर भाग निकली, पुलिस ने ई स्ममले में अभी चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है अन्य की तलाश जारी है।

काउंसलिंग में सामने आई सामूहिक दुष्कर्म की बात  

सतना एडिशनल एसपी शिवेंद्र सिंह के मुताबिक  सिविल लाइन थाने में रहने वाली एक युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने लिखाई थी, पुलिस उसकी तलाश कर रही थी तभी युवती मैहर के कुसेडी के पास बदहवास हालत में पुलिस को मिली, पुलिस ने जब उसकी काउंसलिंग की तो मालूम चला कि उसके साथ गैंग रेप हुआ है।

चार आरोपी गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी  

युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया और उसने जिन आरोपियों के नाम बताया पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चार आरोपियों उत्तरप्रदेश के मानिकपुर जिले के कर्बी निवासी दिनेश गुप्ता उर्फ गुड्डू, मैहर रूपगंज निवासी अर्जुन पटेल, मानिकपुर निवासी विक्की केसरवानी और रज्जी केवट को गिरफ्तार कर लिया, पुलिस ने बताया कि फरार हुए अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

[dgv_vimeo_video id=”1012015031″]

सतना से मो.फारूख की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews