सतना की ये घटना जानकर आपको लगेगा रोटी खाने से डर, चौंका देगी वजह, पढ़ें पूरी खबर

सतना की ये घटना जानकर आपको लगेगा रोटी खाने से डर, चौंका देगी वजह, पढ़ें पूरी खबर

Satna News: मध्यप्रदेश के सतना जिले से बेहद ही हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। सरकारी गेंहू की पैकिंग के दौरान इसका वजन बढ़ाने के लिए रेत की मिलावट की जा रही है। इस मामले सबको हैरान कर दिया है। साथ लोग मिलावट के बढ़ते मामलों से चिंतित हैं। इससे जुड़े कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ आदमी साइलों में गेंहू में रेट और कंक्रीट मिलाते नजर आ रहे हैं। प्रशासन तक इसकी जानकारी पहुंचते ही एक्शन लिया गया है। यह मामला रामपुर बघेलान का बताया जा रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”794369793″]

[dgv_vimeo_video id=”794371905″]

साइलो प्रबंधन ने मामले को बताया साजिश

रामपुर बघेलान के बंधा में समर्थन मूल्य में खरीदे गये गेहूँ को साइलो प्लांट में रखते समय वजन बढ़ाने के लिये मिलाई जा रही रेत, धूल और मिट्टी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने से हड़कंप मच गया है। साइलो में पिछले दो साल से समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं का भंडारण किया जा रहा है, साइलो में अब तक 07 लाख क्यूंटल गेहूं का भंडारण हो चुका है। अब यह भंडारित गेहूं जिले से बाहर भेजा जा रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”794371647″]

रिपोर्ट के मुताबिक अब तक करीब तीन लाख क्विंटल गेहूं भरतीय खाद्य निगम के जरिए अन्य जिलों में भेजा जा चुका है और गेहूं परिवहन सिलसिला जारी है। साइलो में ट्रैक्टर द्वारा रेत धूल मिट्टी मिलाने का वीडियो वायरल होने के बाद जब मीडियाकर्मी मौके पर पहुंचे तो मिलावट करने वाला साइलो परिसर में ही खड़ा मिला। हालांकि साइलो प्रबंधन मामले को साजिश बता रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”794372271″]

प्रशासन ने जारी किए निर्देश

मामले को गंभीरता देखते हुए प्रशासन द्वारा फौरन निर्देश जारी कर दिए गए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन के साथ स्थानीय प्रशासन में खलबली मच गई। आनन-फानन टीम गठित कर मौके पर भेजी गई है और जांच कराई जा रही है। मध्यप्रदेश शासन पहले ही मिलावट से मुक्ति अभियान चला रही है। इस अभियान को पिछले साल ही शुरू किया गया था। अब तक कई दुकानों और संस्थानों पर एक्शन लिया जा चुका जो खाने-पीने की चीजों में मिलावट करते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews