मैहर में CMHO ने की कार्रवाई, मेडिकल स्टोर को किया गया सील, जानें पूरा मामला

ड्रग इंस्पेक्टर प्रियंका चौबे और बीएमओ डॉक्टर पीयूष पांडे ने मौके पर मौजूद रहते हुए दुकान को सील करवाया। उनका कहना है कि जब इस मामले में जांच पड़ताल की गई, तो दुकानदार ने एक भी डॉक्यूमेंट नहीं दिखाया।
मैहर में CMHO ने की कार्रवाई, मेडिकल स्टोर को किया गया सील, जानें पूरा मामला

Satna News : मध्य प्रदेश के मैहर में CMHO द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। इसके तहत एक मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया है। बता दें कि दवा की दुकान पर इलाज के बाद एक महिला की मौत हो गई, जिससे आक्रोशित परिजनों ने जमकर हंगामा किया। साथ ही इस बात की शिकायत सीएमएचओ तक पहुंची। जिसके बाद ही इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।

नहीं मिला डॉक्यूमेंट

घटना हरनामपुर में संचालित सुभाष मेडिकल स्टोर का है, जब ड्रग इंस्पेक्टर प्रियंका चौबे और बीएमओ डॉक्टर पीयूष पांडे ने मौके पर मौजूद रहते हुए दुकान को सील करवाया। उनका कहना है कि जब इस मामले में जांच पड़ताल की गई, तो दुकानदार ने एक भी डॉक्यूमेंट नहीं दिखाया और ना ही दवाइयां के खरीद बिक्रि का रिकॉर्ड मिला है।

जानें मामला

मिली जानकारी के अनुसार, जिस महिला की मौत हुई है उसे बुखार आया था। तब उसका पति बुखार की दवा दुकान से खरीद कर लाया, लेकिन उससे सुनीता को राहत नहीं मिली। इसके बाद रामप्रसाद उसे अस्पताल ले जाने के लिए निकला लेकिन हॉस्पिटल ना जाकर वह सुभाष मेडिकल पहुंच गया, जहां संचालक ने महिला को आईवी फ्लूड चढ़ा दिया। इससे सुनीता की तबीयत और ज्यादा खराब हो गई। तब मेडिकल स्टोर संचालक ने रामप्रसाद से सुनीता को सिविल अस्पताल ले जाने की सलाह दी, जहां ले जाने के बाद डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews