
Satna News : सतना जिले के जगतदेव तालाब के पास 5 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी के घर आज मामा का बुलडोजर चलाया गया। जिसे लेकर आज सुबह शासन-प्रशासन व नगर निगम की टीम आरोपी के घर जीवन ज्योति कॉलोनी पहुंची। इस दौरान आवश्यक लिखापढ़ी के बाद मकान को जमीदोज़ कर दिया। इस दौरान भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात थी ताकि कोई अनहोनी ना हो। प्रशासनिक चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
जानें पूरा मामला
दरअसल, दो दिन पहले आरोपी ने मासूम बच्ची से रेप की घटना को अंजाम दिया गया था। जिससे सतना ही नहीं बल्कि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी सनसनी फैल गई। पुलिस पर दबाव पडते ही टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फौरन आरोपी राजेश वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
[dgv_vimeo_video id=”855624299″]
मौके पर ये लोग रहे मौजूद
घटना के महज कुछ घंटे के अंदर आज सुबह नगर निगम, शासन-प्रशासन के साथ आरोपी राजेश वर्मा के घर जीवन ज्योति कालोनी पहुंचा और मकान बिना अनुमति अवैध निर्माण बताकर मकान में बुलडोजर चलाकर नेस्तनाबूद कर दिया। मामा के बुलडोजर कार्रवाई से संगीन और घिनौनी वारदात अंजाम देने वाले अपराधियों में भय का माहौल हो गया है। कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद SDM और CSP ने पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया।
[dgv_vimeo_video id=”855623598″]
सतना से मो. फ़ारूक की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

