MP By Election : बीजेपी सांसद के खिलाफ FIR, चुनावी आचार संहिता के उल्लंघन का मामला

MP By Election : बीजेपी सांसद के खिलाफ FIR, चुनावी आचार संहिता के उल्लंघन का मामला

सतना, डेस्क रिपोर्ट। सतना से बीजेपी सांसद गणेश सिंह के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। उन पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप है और आईपीसी की धारा 188, 34 और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 126 के तहत उन पर मामला दर्ज किया गया है ।

Aryan Khan Drug Case : आर्यन खान को ज़मानत मिली, कल बाहर आने की संभावना

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के पीएचई शेखर सेन द्वारा दर्ज कराई गई FIR में गणेश सिंह पर आरोप है कि उन्होंने विधानसभा उप निर्वाचन रैगांव में चुनावी प्रचार सीमा समाप्त हो जाने के बाद भी उपस्थित रहकर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया है। दरअसल गुरुवार की दोपहर करीब 1:30 बजे सतना सांसद गणेश सिंह, उनका पीए राहुल सिंह और शैलेंद्र सिंह रैगांव विधानसभा क्षेत्र के सिद्ध पुरा में संजय मिश्रा के घर में पाए गए थे जिस पर कांग्रेस की प्रत्याशी ने वहां पहुंचकर आपत्ति जताई थी। कांग्रेस प्रत्याशी कल्पना वर्मा ने गणेश सिंह को वहां से चले जाने के लिए भी कहा था लेकिन गणेश सिंह ने उनसे काफी बहस की और उसके बाद वह वहां से चले गए।

उपयंत्री ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि गणेश सिंह का यह कृत्य लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 126 और भारतीय दंड विधान की धारा 188, 34 का अपराध है इस मामले में थाना नागौद में FIR दर्ज कर ली गई है. मतदान के ठीक के दो दिन बचे हैं और ऐसे में बीजेपी सांसद के खिलाफ भी कार्रवाई बीजेपी के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है।

https://twitter.com/NarendraSaluja/status/1453673035806871552?s=20

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews