Chitrakoot News: 11 लाख दीपों से जगमगा उठी चित्रकूट नगरी, लाखों श्रद्धालुओं ने किया दीपदान, यहाँ देखें

Chitrakoot News: 11 लाख दीपों से जगमगा उठी चित्रकूट नगरी, लाखों श्रद्धालुओं ने किया दीपदान, यहाँ देखें

Chitrakoot Gourav Diwas: भगवान राम की तपोस्थली चित्रकूट में रामनवमीं का त्यौहार बड़ी घूमधाम से मनाया जा रहा है। आज रामनवमी के अवसर पर चित्रकूट नगरी 11 लाख दीपों से जगमगा उठी। जगमगाते चित्रकूट की मनमोहक तस्वीरें सामने आई हैं।

मध्यप्रदेश के सतना जिले में स्थित चित्रकूट में हर साल रामनवमी के दिन लाखों श्रद्धालु यहां दीपदान मानाने आते हैं। लेकिन इस बार चित्रकूट में रामनवमीं को खास बनाने के लिए एक पखवाड़ा पहले मप्र.- उप्र. शासन प्रशासन द्वारा संयुक्त बैठक की गई थी, जिसमे एमपी को 06 लाख और उत्तरप्रदेश को 05 लाख दीपदान करने का लक्ष्य तय किया गया था।

मप्र. का सतना जिला प्रशासन लक्ष्य को पूरा करने लिए जी जान से जुट गया। जिसके परिणाम स्वरूप भगवान राम का चित्रकूट आज 11 लाख दीपों से जगमगा उठा।

एक स्थान पर एक साथ एक समय पर 11 लाख दीपों का प्रज्ज्वलन निश्चित तौर पर किसी चमत्कार से कम नही है। इस ऐतिहासिक पल की ममनमोहक तश्वीरें कैमरे में कैद हुई है। मध्यप्रदेश सतना के चित्रकूट में रामनवमी को गौरव दिवस के तौर पर मनाया जा रहा है।

सतना कलेक्टर अनुराग वर्मा और सांसद गणेश सिंह ने बताया कि धार्मिक नगरी चित्रकूट को में दीपदान का यह अद्भुत दृश्य मानव कल्पना से परे है। चित्रकूट में रामनवमी के अवसर पर मनाए जा रहे गौरव दिवस में एक भी पैसा शासन-प्रशासन का नहीं लगा है। आमजन, श्रद्धालु, भक्त और चित्रकूट वासी इस बड़े आयोजन के आयोजक हैं। इस अवसर पर लाखों की तादात में चित्रकूट पहुंचे श्रद्धालु भक्तों में हर्ष उल्लास देखते ही बनता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews