थम नहीं रहे बीजेपी विधायक के बगावती सुर, अब कोरोना के लिये सरकार को जिम्मेदार ठहराया

थम नहीं रहे बीजेपी विधायक के बगावती सुर, अब कोरोना के लिये सरकार को जिम्मेदार ठहराया

सतना, पुष्पराज सिंह बघेल। अक्सर सुर्खियों में रहने वाले बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी (BJP MLA Narayan Tripathi) ने एक बार फिर अपनी ही पार्टी के खिलाफ सामने आ गए हैं। उन्होने कहा है कि मुझे इस बात की तकलीफ है कि जहां कोई जनहित के मुद्दे उठते हैं वहीं कोरोना (corona) क्यो आ जाता है, जहां चुनाव (election) होते हैं वहां से कोरोना भाग जाता है।

ये भी देखिये – शिवराज सरकार का बड़ा फैसला-MP में अगले आदेश तक स्विमिंग पूल और सिनेमाघर बंद

दरअसल, अलग विंध्य प्रदेश (vindhya pradesh) बनाने की मांग को लेकर नारायण त्रिपाठी गुरूवार को सतना में एक जनसभा करने वाले थे। बीटीआई ग्राउंड में ये विन्ध्य महाकुम्भ होने वाला था। लेकिन कोरोना के कारण इस कार्यक्रम को प्रशासन द्वारा अनुमति नहीं मिली। इसके बाद मैहर से बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक फिर अपनी ही पार्टी पर हमला बोल दिया। उन्होने कहा कि सरकार ने कोरोना को एक अस्त्र की तरह इस्तेमाल किया है और मैं इस पाप का भागीदार नहीं बनना चाहता हूं। उन्होने कहा कि गुरूवार हो होने वाले महाकुम्भ को स्थगित करना पड़ा है लेकिन हमें कोई नुकसान नहीं हुआ है, ये हमारी नींव तैयार हुई है। लेकिन उन्होने कहा कि मैं सरकार के इस रवैये से दुखी हूं कि जहां जनहित के मुद्दे उठते हैं वहां कोरोना आ जाता है और जहां चुनाव होते हैं वहां से कोरोना भाग जाता है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews