Road Accident : बोलेरो-डंपर की जोरदार भिड़ंत, एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत

road accident

सतना, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के सतना (Satna) जिले में आज सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा (Road Accident) हो गया। यहां डंपर और बोलेरो की जोरदार भिड़ंत हो गई , जिसमें 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।वही 5 गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस (Satna Police) मौते पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस (Ambulances) की सहायता से अस्पताल (Hospital) भेजा। वही मृतकों के शवों को पीएम (Post Mortem) के लिए रवाना किया है।

घटना सतना जिले के नागौद थाना (Nagaud Police Station) अंतर्गत रेरुआ मोड़ के पास की है। यहां आज सुबह रीवा जिले के पनवार थाना के अदवा गांव के विश्वकर्मा परिवार की बोलेरो (Bolero) को तेज रफ्तार डंपर (Dumper) ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि सभी पन्ना (Panna) जिले में पारिवारिक शोक के कार्यक्रम में शामिल होकर रीवा (Rewa) वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही परिवार के 7 लोगों ने दम तोड़ दिया। वही 5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस (Police) मौके पर पहुंची और घायलों को सतना जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रीवा मेडिकल कॉलेज रैफर किया गया। वही मृतकों के शवों को पीएम के लिए भेजा गया है।मृतकों में 3 महिला, 3 पुरुष और एक सात महिने का बच्चा शामिल है। घायलों में 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। घटना के बाद गांव और घर में मातम पसर गया है।

घायलों के नाम
गुलाब कली विश्वकर्मा पत्नी अरुण विश्वकर्मा उम्र 35 वर्ष।
फूल कली विश्वकर्मा पत्नी राम कुशल विश्वकर्मा उम्र 48 वर्ष।
शिव शंकर विश्वकर्मा पुत्र राम जी विश्वकर्मा उम्र 17 वर्ष
आशीष विश्वकर्मा पुत्र राम कुशल विश्वकर्मा उम्र 16 वर्ष
छोटू विश्वकर्मा पुत्र अरुण विश्वकर्मा उम्र 7 वर्ष

मृतकों के नाम
गीता विश्वकर्मा पत्नी साधो विश्वकर्मा उम्र 83 वर्ष
राम जी विश्वकर्मा पुत्र राम निहोर विश्वकर्मा उम्र 48 वर्ष
अरुण विश्वकर्मा पुत्र राम शिरोमणि विश्वकर्मा उम्र 35 वर्ष
लाला विश्वकर्मा पुत्र राम जी विश्वकर्मा उम्र 38 वर्ष
शिवा बढती विश्वकर्मा पत्नी राम जी विश्वकर्मा उम्र 65 वर्ष
वाहन चालक सागर सिंह पुत्र सूर्यभान सिंह उम्र 55 वर्ष
गुड्डू विश्वकर्मा पुत्र लाला विश्वकर्मा उम्र 7 माह

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews