Hindi News

सतना: रुपये के विवाद को लेकर दुकानदार पर किया जानलेवा हमला, 4 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
पुलिस के पहुंचते ही चारों वहां से फरार हो गए, लेकिन वीडियो के आधार पर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। बता दें कि ऐसी घटनाओं से लोगों में डर का माहौल बन गया है।
सतना: रुपये के विवाद को लेकर दुकानदार पर किया जानलेवा हमला, 4 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

Satna News : मध्य प्रदेश का सतना जिला आए दिन मीडिया में छाया रहता है, जिसका एक ताजा मामला एक बार फिर सामने आया है। जब मात्र ₹50 मांगने पर विवाद हो गया और आरोपी ने जानलेवा हमला कर दिया। इसका एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल, पुलिस ने मामले में संज्ञान लिया है और चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

इस घटना से आसपास के इलाके में डर का माहौल बना हुआ है। वहींं, पुलिस ने मुखबिर तंत्रों को एक्टिव कर दिया है, ताकि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जा सके।

पैसे देने से किया इंकार

थाना प्रभारी सुदीप सोनी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि भजन लाल चौधरी की पंचर दुकान है, जहां चार युवक पंचर बनवाने आए थे। जिनकी पहचान अमन बसोर, विक्की बसोर, राजू और कीटाणु बसोर के रूप में की गई है, जिन्होंने पंचर बनवाने के बाद पैसे देने से मना कर दिया और अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया। जब भजनलाल ने दोबारा से मांगे, तो आरोपी ने चाकू निकाला और दुकानदार पर जानलेवा हमला कर दिया।

आरोपियों की तलाश जारी

इस घटना से वहां स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी के हाथ को पकड़ लिया। अन्यथा, कोई भी अनहोनी हो सकती थी। साथ ही पुलिस को इसकी सूचना दी गई। हालांकि, पुलिस के पहुंचते ही चारों वहां से फरार हो गए, लेकिन वीडियो के आधार पर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews