
सतना, पुष्पराज सिंह बघेल। पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर लोगों से ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार है। आरोपियों के पास से 28 अलग अलग बैंकों के एटीएम कार्ड, 1 कार, 2 मोटरसाइकिल सहित नगदी रकम बरामद की गई है।
इस पूरे मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव ने प्रेस कांफ्रेंस कर किया। उन्होने बताया कि मुख्य आरोपी उत्तर प्रदेश से है, बाकी 4 आरोपी सतना के हैं। पिछले दिनों इन्होने मध्यप्रदेश सहित छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में भी वारदात करना कबूल किया है। ये किसी भी स्थान पर जाकर एटीएम बूथ की रेकी करते हैं और ऐसे व्यक्तियों की तलाश करते हैं जिन्हें एटीएम कार्ड ऑपरेट करने में दिक्कत होती है। जिले में ऐसी घटनाएं होने पर पुलिस इन आरोपियों की तलाश कर रही थी। पुलिस ने इनके बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिए हैं और एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है।
[dgv_vimeo_video id=”564281503″]
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

