सतना में मेयर हेल्पलाइन नंबर और डैशबोर्ड लॉन्च, नागरिकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

सतना नगर निगम के मेयर योगेश ताम्रकार में मेयर हेल्पलाइन 18005724060 की शुरुआत की है। साथ ही इसकी निगरानी के लिए डिवीजन मेकिंग डैशबोर्ड भी लॉन्च किया गया है।
Helpline Telephone

Satna News : मध्य प्रदेश का सतना जिला आए दिन मीडिया में चर्चा का विषय बना रहता है। हर बार यह चोरी, डकैती जैसे मामलों के लिए सुर्खियों में छाया रहता है, लेकिन इस बार इसे स्मार्ट सिटी बनाने की एक नई पहल की गई है, जिससे जिले का विकास होगा। साथ ही लोगों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।

दरअसल, सतना नगर निगम के मेयर योगेश ताम्रकार में मेयर हेल्पलाइन 18005724060 की शुरुआत की है। साथ ही इसकी निगरानी के लिए डिवीजन मेकिंग डैशबोर्ड भी लॉन्च किया गया है।

रखी जाएगी निगरानी

इस डैशबोर्ड के जरिए आईटी टीम ऑपॉइंट किए गए हैं, जो इंटीग्रेटेड कमान एवं कंट्रोल सेंटर से संचालित मेयर हेल्पलाइन नंबर पर आने वाले शिकायतों के निराकरण के स्टेटस का पता करेंगे। साथ ही इसमें कितनी कार्रवाई हुई है, कितनी बाकी है इसकी भी निगरानी की जाएगी।

शिकायतों का होगा निराकरण

सतना स्मार्ट सिटी मैनेजर ई-गवर्नेंस दीपेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि इस डैशबोर्ड के माध्यम से बहुत सारे शिकायतों का निराकरण होगा। जिनमें महापौर एवं आयुक्त जल, स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट, अतिक्रमण जैसी शिकायतें शामिल है। इसके लिए वार्ड वार, विभाग वार, मासिक एवं त्वरित समीक्षा, डोनेट चार्ट के साथ-साथ ग्राफ तैयार किया जाएगा। यह एक नई पहल है, जिससे नागरिकों को काफी ज्यादा फायदा मिलेगा। बता दें कि आम जनता इस हेल्पलाइन नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इसके लांच होने के बाद शहर में विकास की एक नई किरण देखने को मिलेगी।

ये लोग रहे मौजूद

इस खास अवसर पर कमिश्नर नगर निगम एवं ईडी सतना स्मार्ट सिटी शेर सिंह मीणा, डिप्टी कमिश्नर भूपेंद्र देव परमार,AKS यूनिवर्सिटी के प्रो वाइस चांसलर हर्षवर्धन श्रीवास्तव समेत स्मार्ट सिटी के स्टाफ मेम्बर्स उपस्थित रहे।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews