सतना पुलिस की कार्रवाई, जुआ फड़ पर दबिश देकर 10 जुआरियों को पकड़ा

सतना पुलिस की कार्रवाई, जुआ फड़ पर दबिश देकर 10 जुआरियों को पकड़ा

Satna News : मध्य प्रदेश की सतना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे 10 जुआरियों को धर दबोचा है। जिनके पास से 1 लाख 59 हजार रुपए बरामद की गई है, जिससे आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई है। फिलहाल, सभी से पूछताछ की जा रही है। वहीं, जुआ फड़ चलाने वाला मुख्य आरोपी मनीष सिंह भुलनी पुलिस की पकड़ से बाहर है। जिसकी तलाश की जा रही है। आइए जानते हैं विस्तार से यहां…

इस जगह का मामला

दरअसल, मामला नागौद थाना क्षेत्र के ग्राम रेरुआ खुर्द का है। पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि सड़क किनारे एक खेत में बनी मड़ैया के अंदर कई दिनों से जुआरियों का अड्डा जमता है। जिसपर टीम का गठन कर त्वरित कार्रवाई करते हुए दबिश दी गई है। पुलिस को देखते ही सभी ने वहां से भागने की कोशिश की लेकिन उन्हें भागने का मौका नहीं मिला।

पूछताछ जारी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जुआरियों के नाम शिव गुप्ता, नारायाण चौधरी, संदीप मिश्रा, अजय गर्ग, राकेश सिंह, विनोद गुप्ता, सचिन मिश्रा, चंद्र देव सिंह, कृष्णा त्रिपाठी और दुर्गेश चौरसिया है। फिलहाल, सभी से पूछताछ जारी है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews