सतना पुलिस की कार्रवाई, 1 साल से फरार इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

आरोपी फेसबुक के जरिए युवती पहले दोस्ती कर लगातार उससे रुपए ऐंठता रहा और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म भी करता रहा। फिलहाल, उसके खिलाफ पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
Satna News

Satna News : मध्य प्रदेश के सतना जिले में अपराधों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। आए दिन यहां ऐसी घटनाएं सुनने को मिलती है, जिससे लोगों में डर का माहौल बन रहा है। बदमाशों द्वारा दिनदहाड़े पुलिस को कड़ी चुनौती दी जाती है। इसका एक ताजा मामला हाल ही सामने आया, जब पुलिस ने 1 साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जिस पर आरोप है कि फेसबुक के जरिए उसने युवती पहले दोस्ती कर लगातार उससे रुपए ऐंठता रहा और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म भी करता रहा। फिलहाल, उसके खिलाफ पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

1 साल से था फरार

मामला सिटी कोतवाली थाना का है। जब 1 साल पहले पीड़िता द्वारा आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था, लेकिन आरोपी तब से ही फरार था। उसने अपना मोबाइल फोन भी बंद कर रखा था। जिसे ढूंढने के लिए पुलिस ने मुखबिर तंत्रों को एक्टिव कर रखा था। केवल इतना ही नहीं, उसकी गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। ऐसे में आज आखिरकार पुलिस को उसे पकड़ने में सफलता मिल ही गई है।

खुद को बताया आर्मी मैन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान 28 वर्षीय कपिलेश तिवारी के रूप में की गई है जो कि ग्राम सेमरिया थाना लौर जिला मऊगंज का रहने वाला है। पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह नागपुर के होटल में खाना बनाने का काम करता था। इस दौरान उसने लड़की से फेसबुक के माध्यम से दोस्ती की और खुद को आर्मी मैन बताते हुए नजदीकियां बढ़ाई। साथ ही शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध भी बनाएं। केवल इतना ही नहीं, उसने युवती को अपने वश में रखने के लिए तंत्र-मंत्र का भी सहारा लिया।

आगे की कार्रवाई जारी

पूछताछ के दौरान आरोपी ने यह भी कबूल किया है कि उसने युवती के फोटो और वीडियो बना रखे थे। जब पीड़िता उसपर शादी का दबाव डालने लगी, तब आरोपी ने उसके रिश्तेदारों को भेजकर से युवती को बदनाम करना शुरू कर दिया। जिसके बाद पीड़िता थाने पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज करवाई। फिलहाल, आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 ,376 (2) (N ) ,386 , 419 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews