सतना: फर्जी सिम बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार, साइबर ठगी से जुड़े हैं तार

सतना कोतवाली थाना पुलिस ने फर्जी सिम जनरेट करने वाले एक आरोपी गिरफ्तार किया है। उसके दो अन्य साथियों की तलाश जारी है। आरोपी से नेटवर्क के बारे में पूछताछ की जा रही है।
Satna police

सतना पुलिस ने साइबर ठगों की मदद करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा ये कार्रवाई की गई। जानकारी के मुताबिक यह व्यक्ति एक ही आधार कार्ड से कई फर्जी सिम जनरेट करता था और फिर उन्हें ई सिम में बदलकर दूसरे  राज्यों में भेज दिया करता था।

पुलिस ने 22 साल के अजय कुमार नामदेव को गिरफ्तार किया है। जिन सिम को यह जनरेट करता था उनका इस्तेमाल साइबर अपराध में किए जाने की जानकारी सामने आई है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

बनाता था फर्जी सिम

अजय को गिरफ्तार करने के बाद जब से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह अपने दोस्त अखिलेश और रजनीकांत के साथ मिलकर एक ही आधार कार्ड से कई सिम तैयार करता था। इसके बाद इन्हें दूसरे राज्यों में भेज दिया जाता था। इस मामले में पुलिस ने बताया है कि साइबर फ्रॉड में यह सिम इस्तेमाल की जा रही थी। कितनी सिम तैयार की गई है और कहां भेजी गई है यह जानकारी जुटाई जा रही है।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

इस मामले में अजय को गिरफ्तार करने के साथ पुलिस ने उसका मोबाइल भी जब्त किया है। मोबाइल के आधार पर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी निकाली जा रही है। पुलिस अजय के दोनों साथियों की भूमिका के बारे में जांच कर रही है। फिलहाल दोनों पकड़ नहीं आए हैं।

आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 3 (5) और आईटी एक्ट के धारा 66 (सी) सहित टेलीकॉम एक्ट में केस दर्ज किया गया है। कोर्ट से मिले आदेश के बाद उसे जेल भेजा गया है।

कैसे हुआ खुलासा

इस बारे में जानकारी देते हो कोतवाली थाना प्रभारी हेमंत शर्मा ने बताया कि राज्य साइबर सेल और पुलिस मुख्यालय भोपाल से मिले दस्तावेजों की जब जांच की गई। तब ये सारी जानकारी सामने आई। इसमें उन लोगों की भी डिटेल्स थी जिनके नाम पर सिम एक्टिवेट थी। अजय नामदेव का नाम भी सामने आया। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews