
Bhopal: Police arrested the accused who robbed women of their gold chains.
Satna News : मध्य प्रदेश के सतना जिले से इस वक्त एक खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने जिला बदर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बता दें कि वह शहर में दहशत फैला रहा था, जिस कारण लोगों में भय का माहौल बना हुआ था। उसके कब्जे से कट्टा कारतूस भी जब्त किया गया है। फिलहाल, पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। आइए विस्तार से जानें पूरा मामला…
लोगों में दहशत का माहौल
सतना जिला मजिस्ट्रेट द्वारा 25 सितंबर 2023 को राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत एक प्रकरण पर आदेश पारित किया गया था, जिसके अनुसार कान्हा को 1 साल की अवधि के लिए जिले और आसपास के जिलों की सीमा से बाहर जाने का निर्देश दिया गया था। हालांकि, कान्हा ने न केवल जिले को छोड़ा, बल्कि शहर भी नहीं छोड़ा, लेकिन वह शहर में कट्टो के माध्यम से लोगों को डरा धमका रहा था।
जांच जारी
वहीं, पुलिस को सूचना मिली कि तड़ीपार के लोगों को परेशान कर रहा है। कोलगवां कोतवाल सुदीप सोनी ने सब इंस्पेक्टर हरिदास तिवारी को फोर्स के साथ टिकुरिया टोला क्षेत्र में भेजा। जिसके बाद पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर कान्हा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से ही कई मामले थानों में दर्ज हैं। इसके अलावा, जिला बदर आदेश के उल्लंघन के साथ-साथ दो अन्य मामलों में भी कान्हा फरार चल रहा था।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

