
Satna News : मध्यप्रदेश में अपराधों का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। जिसपर रोक लगाने के लिए पुलिस, प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में सतना पुलसि को भी बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां पुलिस कस्टडी से फरार हत्या के आरोपी को पकड़ने में कामयाबी मिली है। बता दें कि मामले में सतना एसपी आशुतोष गुप्ता ने एक सब इंस्पेक्टर एवं दो आरक्षकों समेत 3 पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया था। आइए विस्तार से जानें पूरा मामला…
लापरवाही के लिए पुलिसकर्मी हुए थे निलंबित
दरअसल, मामला 26 दिसंबर का है। जब उचेहरा थाना क्षेत्र के ग्राम कुमही में राकेश मिश्रा का शव उसके खेत में पाया गया था। जिसके बाद हत्या के आरोप में साहब लाल भूमिया को गिरफ्तार किया गया था। जहां से उसे मेडिकल चेकअप के लिए जिला अस्पताल परिसर लाया गया। फिर वो पुलिस को चकमा दे कर वहां से फरार हो गया था। जिससे हड़कंप मचा हुआ था। तब एसपी ने इस लापरवाही के लिए कुछ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था।
वन कर्मी ने आरोपी को पहचाना
वहीं, वन कर्मी अजय भदौरिया ने अचानक उसे देखा और पहचान लिया। जिसके बाद उसे पकड़कर उचेहरा पुलिस को सूचना दे दी। जिसके बाद उचेहरा टीआई डीआर शर्मा ने मौके पर पहुंच कर फरार आरोपी को फिर गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के बाद वन कर्मी के कार्य की सराहना की जा रही है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

