Satna News: मैहर मंदिर की पहाड़ी के पीछे 3 कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

बता दें कि यहां पर दो पुरुषों का शव फांसी पर लटका हुआ था, तो वहीं 1 महिला का शव जमीन पर पड़ा था। इसके अलावा, शव पर गर्म कपड़े पाए गए हैं।
Satna News: मैहर मंदिर की पहाड़ी के पीछे 3 कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Satna News : मध्य प्रदेश के सतना जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां धार्मिक नगरी मैहर मंदिर की पहाड़ी के पीछे तीन कंकाल मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। बता दें कि यहां पर दो पुरुषों का शव फांसी पर लटका हुआ था, तो वहीं 1 महिला का शव जमीन पर पड़ा था। इसके अलावा, शव पर गर्म कपड़े पाए गए हैं। जिस कारण घटना करीब 5 महीने पहले होने की संभावना जताई जा रही है।

जांच जारी

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर शव का पंचनामा तैयार किया। जिसके बाद अब इसे उच्च अधिकारियों से चर्चा के बाद तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा जाएगा। फिलहाल, प्रथम दृष्टि से पुलिस इस घटना को आत्महत्या मान रही है।

सीएसपी ने कही ये बात

सीएसपी राजीव पाठक का इस मामले में कहना है कि घटना के हर पहलू पर जांच की जा रही है। यहां से पूजा पाठ की सामग्री भी बरामद की गई है। जिस कारण घटना आस्था, अंधविश्वास और तंत्र साधना से जुड़ी हुई लग रही है। फिलहाल, मिले हुए सुराग को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं, मृतकों की पहचान छोटकी साकेत और उनके दो बेटे राजकुमार साकेत और दीपक साकेत के रूप में की गई है, जोकि सीधी जिले के रामगढ़ निवासी थे।

[dgv_vimeo_video id=”960286524″]

सतना, मो फारूख

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews