
Satna News : मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां एक साथ तीन लोगों की जान चली गई जबकि एक घयल है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम छाया हुआ है। वहीं, मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की सहायता से घायल को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रैफर दिया गया। साथ ही, पुलिस ने तीनों शवों को मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आइए बताते हैं दो अलग- अलग जगहों पर हुए सड़क हादसे के बारे में…

पहला मामला सतना-चित्रकूट मार्ग पर मझगवां भट्ठा के पास का है। जहां देर रात ट्रक और बाइक आपस में टकरा गई। जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जिनका मर्ग कायम कर हुए पीएम के लिए भेजा जा चुका है। मृतकों की पहचान अवधेश और विवेक के रुप में गई है। जो कि अपने बेटी के ससुराल गए थे। वहीं, घटना के बाद पुलिस ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। इधर, परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल हो गया है।
दूसरा मामला
इसी मार्ग पर 30 मिनट के अंतराल में एक और दर्दनाक घटना घटी। जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रुप से घायल हो गया है। जिसका इलाज जारी है। फिलहाल, दोनों ही घटनाओं के बाद सनसनी फैल गई है। वहीं, घटना के बाद पुलिस ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद आगे की कार्रवाई शुरू की गई। इधर, परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल हो गया है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

