कोर्ट परिसर में दो लड़कियों ने वकील की करदी धुनाई, वीडियो वायरल

कोर्ट परिसर में दो लड़कियों ने वकील की करदी धुनाई, वीडियो वायरल

सतना। पुष्पराज सिंह बघेल।

सबसे संवेदनशील क्षेत्रो में से एक जिला न्यायालय परिसर में बुधवार को जमकर लात घूंसे चले। एक वकील साहिबा को दो लड़कियों ने पीट दिया। हालाकि साथी वकीलों ने भी कानून को हाथ लेते हुए मारपीट करने वाली दोनों युवतियों के साथ जमकर मारपीट की। इस मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। पुलिस ने जहाँ अबतक वकीलों का पक्ष रखते हुए दोनों युवतियों पर मामला कायम कर लिया है वही अब वायरल वीडियो पर जाँच कर मारपीट करने वाल वकीलों पर कार्यवाही की बात कही है।

सतना कोर्ट परिषर में घरेलू विवाद का मामला न्यायालय तक तो पहले ही पहुँच चुका था आज जमकर मारपीट भी हुई ।दरअसल महिला वकील बेबी साकेत पर उसे के परिवार की दो युवतियो से कोर्ट परिषर में कहा सुनी हुई। विबाद इतना बढ़ा की दोनों लड़कियों ने वकील बेबी साकेत की जमकर धुनाई की ।मामला कोर्ट परिषर का था ऐसे में वकील का जमावड़ा लगा और मारपीट कर रही लड़कियों पर पुरुष वकीलों ने हाथ छोड़े। मौके पर अन्य सीनियर वकीलों ने दखल दी और मामला शांत हुआ लेकिन वकीलों का हुजूम सिविल लाइन थाना पहुचा और मारपीट करने वाली युवतियो के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया। वकील बेबी साकेत की शिकायत पर दोनों युवतियों पर तो धारा 323,324,506 बी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया ।लेकिन देर सबेर अब वायरल वीडियो पर पुलिस अधिकारी जाँच कर कार्यवाही की बात कर रहे है।

https://www.youtube.com/watch?v=a5Z5YIYakJw

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews