दो पक्षों के विवाद में कूदना पड़ा महंगा, ढाबा संचालक की गोली मारकर हत्या

दो पक्षों के विवाद में कूदना पड़ा महंगा, ढाबा संचालक की गोली मारकर हत्या

सतना, पुष्पराज सिंह बघेल| मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक ढाबा संचालक को दो पक्षों के बीच विवाद में पड़ना महंगा गया| ढाबा संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई| हाईवा चालक और कार सवार को विवाद करने से रोकने पर कार में सवार एक युवक ने ढाबा संचालक को गोली मार दी| जिससे उसकी मौत हो गई|

जानकारी के मुताबिक, जिले के रामपुर बाघेलान थाना अंतर्गत बेला में स्थित आरके पेट्रोल पंप के सामने चौबे ढाबा में रात तकरीबन 11:45 बजे कार सवार कुछ लोग ढाबा के सामने खड़े हाइवा चालक से विवाद कर रहे थे। इस बीच ढाबे के पास खड़े बेला निवासी आनंद चौबे कार सवार लोगों के पास पहुंचे और विवाद को शांत कराने की कोशिश की| लेकिन आनंद का बीच बचाव करना कार सवार युवक को पसंद नहीं आया और उनकी भी आपस में बहस हो गई| इसी दौरान कार में बैठे किसी आरोपी ने आनंद के सिर पर गोली मार दी।

इस घटना के बाद कार सवार आरोपी भाग निकले। सूचना पाकर रामपुर बघेलान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अंतिम परीक्षण के लिए भिजवाया साथ ही घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। पुलिस आसपास के इलाकों से सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews