
Sidhi -Bus Accident Air Ambulance : सीधी जिले के मोहनिया में बीती रात भीषण सड़क हादसा हुआ था, इस घटना में घायल हुए दो अति गंभीर मरीजों को एयर एम्बुलेंस के माध्यम से आज सतना से दिल्ली के लिए भेजा गया।
बीती रात हुआ था हादसा, ट्रक ने मारी थी बसों को टक्कर
गौरतलब है कि बीती रात मोहनिया टनल के पास सीमेंट से भरे ट्रक और दो बसों में टक्कर हो गई थी इस भीषण सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत और आधा सैकड़ा लोग बुरी तरह से जख्मी हुए थे, यह सभी सतना में हुए कोल जनजाति महाकुंभ कार्यक्रम में सीधी से सतना शामिल होने आए थे, लौटते वक्त इनके साथ यह हादसा हो गया, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सतना से देर रात ही घटनास्थल पहुंचे थे, साथ ही रीवा मेडिकल कॉलेज जाकर सभी सीधी और रीवा जिले के अधिकारियों को निर्देशित किया था कि जो भी अति गंभीर मरीज होंगे जरूरत पड़ने पर उन्हें तत्काल बाहर के अस्पतालों में भर्ती कराया जाए, लिहाजा आज सतना एरोड्रम से 2 मरीजों को एअरलिफ्ट करके बेहतर इलाज के लिए दिल्ली भेजा गया है, दोनों मरीजों के नाम विमला कोल और प्रदीप पटेल है जो मोहनिया में हुए सड़क हादसे का शिकार हुए थे।
[dgv_vimeo_video id=”802264376″]
बाइट:- राजेश शाही – कमिश्नर नगर निगम सतना
[dgv_vimeo_video id=”802264005″]
सतना से पुष्पराज सिंह बघेल की रिपोर्ट
