Satna News : सतना में आए दिन छात्र संगठन अपनी समस्याओं के निदान के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। कभी कन्या विद्यालय की छात्राएं सड़क पर उतर रही तो कभी डिग्री कॉलेज की छात्र-छात्राएं। इसी कड़ी में आज एक बार फिर कोलगवां थाना क्षेत्र के गहरा नाला के पास स्थित डिग्री कालेज में ABVP के बैनर तले छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया।

मौके पर पहुंची पुलिस

बता दें कि कार्यकर्ताओ ने अपनी विभिन्न 13 सूत्रीय मांगों को लेकर कॉलेज के मुख्य गेट पर तालाबंदी की कोशिश की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पूरे दल-बल के साथ मौकास्थल पर पहुंची, जहां छात्रों और पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई। इस दौरान कॉलेज का मेंन गेट टूट कर गिर गया। हालांकि, कोई भी इसमें घायल नहीं हुआ है।

[dgv_vimeo_video id=”818316835″]

उग्र आंदोलन की चेतावनी

मामले को लेकर छात्र नेता अभिमन्यु सिंह का आरोप है कि कॉलेज की समस्याओं से प्रबंधन को लगातार अवगत कराया जा रहा है लेकिन कोई भी हल नहीं निकल रहा। इसी कारण आज ABVP के बैनर तले उन्हें यह कदम उठाना पड़ा है। बता दें कि विद्यार्थियों ने तहसीलदार बीके मिश्रा को अपना 13 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। इस दौरान वहां कॉलेज के प्राचार्य भी मौजूद थे। साथ ही, मांग पूरी ना होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।

[dgv_vimeo_video id=”818314995″]

सतना से पुष्पराज सिंह बघेल की रिपोर्ट