गणतंत्र दिवस पर प्रदेश को गोल्ड मेडल दिलाने वाले खिलाड़ी को भूला प्रशासन

गणतंत्र दिवस पर प्रदेश को गोल्ड मेडल दिलाने वाले खिलाड़ी को भूला प्रशासन

सीहोर। अनुराग शर्मा।

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया। मंत्री आरिफ अकील के मुख्य आतिथ्य में गणतंत्र दिवस समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। लेकिन प्रशासन प्रदेश के राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाने वाले वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी को भूल गया।

दरअसल, सीहोर जिले के विश्वजीत ने मध्य प्रदेश को वेटलिफ्टिंग में गोल्ड मेडल दिलाया था। वह गुवाहाटी में आयोजित राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में प्रदेश को गोल्ड मेडल दिलाने वाले खिलाड़ी हैं लेकिन प्रशासन ने उन्हें गणतंत्र दिवस पर न तो आमंत्रित किया और न ही उनकी प्रतिभा को सम्मान दिया गया। जिससे वह काफी आहत हैं। आपको बता दें कि विश्वजीत को गोल्ड मेडल हासिल करने पर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर बधाई दी एवं एक लाख पुरस्कार देने की बात कही थी। एवं सीहोर के नागरिकों तथा खेल प्रेमियों ने विश्वजीत का गुवाहाटी से गोल्ड मेडल जीतकर लौटने पर भव्य स्वागत किया था। वेटलिफ्टिंग में गोल्ड मेडलिस्ट विश्वजीत ने कहा कि प्रदेश के लिए गोल्ड मेडल जीतने पर मैं बहुत खुश हूं। जिला प्रशासन की उदासीनता से नर्वस महसूस कर रहा हूं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews