कृषि उपज मंडी में नीलामी कार्य का शुभारंभ, कलेक्टर द्वारा उपार्जन केंद्र का निरीक्षण

कृषि उपज मंडी में नीलामी कार्य का शुभारंभ, कलेक्टर द्वारा उपार्जन केंद्र का निरीक्षण

सीहोर/अनुराग शर्मा

बुधवार को कलेक्टर अजय गुप्ता द्वारा कृषि उपज मंडी में नीलामी कार्य का शुभारंभ कराया गया। साथ ही सायलो में भी ई-उपार्जन का कार्य शुरु किया गया। इस मौके पर कलेक्टर गुप्ता एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा जहां अधिकारियों को नियमों का पालन कराने के निर्देश दिए गए वहीं कृषकों को भी सोशल डिस्टेंसिंग बनाने की समझाईश दी। उन्होंने गोले बनाकर दूरी बनो रखने के भी निर्देश दिए।

मंडी में प्रथम दिवस 25 ट्राली और 3 पिकअप वाहनों की नीलामी कराई गई। सायलो खरीदी केन्द्र पर भी कलेक्टर की उपस्थिति में ई-उपार्जन का कार्य आरंभ किया गया। जहां कुल 60 कृषकों को पर्ची दी गई थी। कृषि उपज मंडी में गुरुवार से नीलामी नहीं होगी। अब नई व्यवस्था के तहत व्यापारियों द्वारा निर्धारित मूल्य पर खरीदी की जाएगी। इस मौके पर तहसीलदार जिया फातिमा सहित राजस्व अमले और कृषि उपज मंडी व सायलो के अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने किया रेहटी तहसील के अनेक वेयर हाउस का निरीक्षण

15 अप्रैल से जिले में गेंहू खरीदी का कार्य शुरु कर दिया गया है। इस दौरान कलेक्टर अजय गुप्ता द्वारा जिले की रेहटी तहसील के आईबी वेयरहाउस उपार्जनकेंद्र, मालीबांया, गोंडीगुराडिया, मां विजयासन वेयरहाउस, बोरी उपार्जन केंद्र, तुलसी वेयरहाउस, सेमरी उपार्जन आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सभी खरीदी केंद्रों पर सोशल डिस्टनसिंग नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।

इसी प्रकार कलेक्टर ने बुधनी जोशीपुर भाग्यश्री बेयर हाउस, शाहगंज मंडी शाहगंज एवं जहान पुर खरीदी केंद्र, श्रद्धा वेयर हाउस बनेठा प्लॉट खरीदी केंद्र, कमलेश वेयर हाउस डोबी खरीदी केंद्, अनमोल वेयर जोन तला खरीदी केंद्र, ईपी वेयर हाउस बकतरा खरीदी केंद्रों का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अरुण कुमार विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews