मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ का बड़ा बयान, शिवराज सिंह चौहान को कहा तथाकथित मामा

मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ का बड़ा बयान, शिवराज सिंह चौहान को कहा तथाकथित मामा

सीहोर। अनुराग शर्मा। सोमवार को मध्यप्रदेश की आयुष एवं संस्कृति विभाग मंत्री डॉ विजयलक्ष्मी साधौ ने नवनिर्मित जिला आयुष कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। मंत्री साधौ ने कहा कि आयुर्वेद बहुत प्राचीन पद्धति है, जिसमें लोगों का विश्वास है। यह उपचार बहुत ही लाभदायक होता है, आज हमारा समाज आयुर्वेद की ओर लौट रहा है। इस दौरान गैस एवं राहत पुनर्वास मंत्री आरिफ अकील भी उनके साथ मौजूद थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री डॉक्टर विजय लक्ष्मी साधौ ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र ने मध्यप्रदेश के बजट में कटौती की है, इसके बावजूद भी मुख्यमंत्री कमलनाथ सफलता पूर्वक प्रदेश की कामन संभाले हुए है। उन्होंने इस दौरान प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी को नाना कहकर भी सबोधित किया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को आडे हाथों लेते हुए कहा कि तथाकथित मामा का गृह जिला सीहोर होने के बावजूद भी इस जिले की गिनती पिछड़े जिलों में होती है। राजधानी के नजदीक और शिवराज सिंह चौहान के सीएम होते हुए भी जिला बदहाल रहा, इससे मैं अचंभित हूं। उन्होंने कहा कि 15 साल बाद जब प्रदेश में काग्रेंस की सरकार बनी तो हमें खजाना खाली मिला। इसके बावजूद भी हमारे मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपना वादा पूरा किया और प्रदेश में बड़े पैमाने पर कर्जमाफी की गई। मंत्री साधौ ने कहा कि हमारी काग्रेस सरकार हर क्षेत्र में बेहतर काम कर रही है। मंत्री साधौ ने वादा किया कि आयुष अस्पताल सीहोर में संसाधनों की कमी नहीं आने देंगे। जल्दी ही पंचकर्म शिरोधारा और सोनोग्राफी मशीन की व्यवस्था की जाएगी।

पीडब्ल्यूडी मंत्री के बयान से किया किनारा

इस दौरान मंत्री साधौ से पीडब्ल्यूडी मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के के किचन केबिनेट वाले बयान पर सवाल पूछने पर उन्होंने इससे किनारा करते हुए कहा कि उन्हें नहीं मालूम कब यह बयान दिया। और अगर कहा भी है तो जवाब भी वो ही देगे काँग्रेस प्रजातांत्रिक पार्टी है उसमें हर किसी को कहने का अधिकार है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews