कुंए में बछड़ा गिरने से मची अफसरा तफरी, नगर पालिका ने किया रेस्क्यू

कुंए में बछड़ा गिरने से मची अफसरा तफरी, नगर पालिका ने किया रेस्क्यू

सीहोर। अनुराग शर्मा। 

नगर पालिका सीमा में मौजूद बिना मुंडेर वाले कुंए किस तरह आम लोगों के साथ साथ मवेशियों के लिए खतरनाक साबित हो रहे हैं इसकी बानगी नगर के गंज क्षेत्र में राठौर मोहल्ले में देखने को मिली। यहां एक बिना मुंडेर वाले कुंए में एक गाय का बछड़ा गिर गया। तत्काल ही पड़ोस में रहने वाले रहवासियों ने नगर पालिका को सूचित किया। नगर पालिका के कर्मियों ने पहुंचते ही बिना देर किए रहवासियों और जेसीबी की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद बछड़े को सुरक्षित कुंए से बाहर निकाला।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews