MP Breaking News

सीएम डॉ. मोहन यादव ने नई पॉवर ट्रांसफार्मर यूनिट का शुभारंभ किया, बोले सीहोर Sure है, निवेश में Secure है और रिटर्न Assure है

सीएम ने कहा सीजी की इस इकाई से सीहोर में तैयार होने वाले उच्च क्षमता के ट्रांसफॉर्मर देश के विभिन्न हिस्सों के साथ वैश्विक बाजारों तक भी पहुंचेंगे।
CM Dr. Mohan Yadav inaugurates the CG Power Transformer unit Sehore

CM Dr. Mohan Yadav inaugurates the CG Power Transformer unit Sehore

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज सीहोर जिले में क्रॉम्पटन ग्रीव्स पॉवर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस लिमिटेड की नई पॉवर ट्रांसफॉर्मर विनिर्माण इकाई के प्रथम ट्रांसफॉर्मर के रोल-आउट का शुभारंभ किया, इस खास अवसर पर उन्होंने  विनिर्माण इकाई परिसर का को भी देखा। मुख्यमंत्री ने कहा सीहोर Sure है, निवेश में Secure है और रिटर्न Assure है।

करीब 50 एकड़ में स्थापित यह इकाई एक ही स्थान पर स्थित भारत की सबसे बड़ी पॉवर ट्रांसफॉर्मर विनिर्माण इकाई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अगस्त 2025 में इस संयंत्र का भूमि-पूजन किया था और अब करीब 13 से 14 महीने में यहां उत्पादन प्रारंभ हो गया है।

गौरतलब है कि  सीहोर में स्थापित यह आधुनिक इकाई देश में बढ़ती विद्युत् जरूरतों को देखते हुए उच्च क्षमता वाले पॉवर ट्रांसफॉर्मर के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। यहां 220 केवी से लेकर 1200 केवी श्रेणी के पॉवर ट्रांसफॉर्मर बनाए जाएंगे। इकाई की उत्पादन क्षमता हर माह 35 पॉवर ट्रांसफॉर्मर तैयार करने की होगी। इतनी बड़ी क्षमता वाली इकाई एक ही स्थान पर स्थापित होने से देश में उच्च वोल्टेज ट्रांसमिशन उपकरणों के निर्माण को मजबूती मिलेगी।

सीएम ने बताये एमपी की ग्रोथ के पांच साथी 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ मोहन यादव ने कहा सीहोर Sure है, निवेश में Secure है और रिटर्न Assure है। सीहोर की नई पॉवर ट्रांसफार्मर यूनिट देश के इलेक्ट्रिकल इकोसिस्टम को ट्रांसफॉर्म करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। सीएम ने कहा  मध्यप्रदेश की ग्रोथ के पाँच मजबूत साथी हैं  पैशन, पोटेंशियल, पॉलिसी, परफॉर्मेंस और प्रोडक्शन, जो प्रदेश के विकास को नई रफ्तार दे रहे हैं।

2000 से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार 

मुख्यमंत्री ने कहा जिस तरह पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है उसमें मध्य प्रदेश भी एकदम से कदम मिलाकार पूरी ताकत के साथ आगे बढ़ रहा है, उन्होंने कहा कि ये यूनिट देश की सबसे बड़ी ट्रांसफार्मर निर्माण फैक्ट्री है, यहाँ एक दिन में एक ट्रांसफार्मर बनता है यानि साल में 365 बनेंगे।  इससे 2000 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार भी मिलेगा ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews
सीएम डॉ. मोहन यादव ने नई पॉवर ट्रांसफार्मर यूनिट का शुभारंभ किया, बोले सीहोर Sure है, निवेश में Secure है और रिटर्न Assure है