सीएम शिवराज ने मंच पर कलेक्टर और एसपी को किया तलब, दिए ये निर्देश, देखिये वीडियो

सीएम शिवराज ने मंच पर कलेक्टर और एसपी को किया तलब, दिए ये निर्देश, देखिये वीडियो

सीहोर, अनुराग शर्मा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ( cm shivraj singh chouhan) इन दिनों जनता के बीच अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। चौथे कार्यकाल ने उनके नए पैटर्न के मुताबिक वे जहां जाते हैं वहां किसी स्थानीय हितग्राही के घर भोजन करते हैं और मंच से पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारियों को नसीहत देते हैं। सीहोर में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जब सीएम शिवराज ने मंच पर कलेक्टर (collector) और एसपी (sp) दोनों को बुलाकर सबके सामने निर्देश दिए। इसी के साथ सीएम ने ये घोषणा भी की कि अगले वर्ष से बुधनी में नर्मदा जयंती के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय महोत्सव आयोजित किया जाएगा।

सीएम ने मंच से कलेक्टर को दी चेतावनी- “गड़बड़ न हो, नहीं तो ठीक कर दूंगा”

सीएम शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को नर्मदा जयंती समारोह (narmada jayanti) में सम्मितिल होने बुधनी पहुंचे थे। यहां मां नर्मदा की पूजा अर्चना के बाद से उन्होने बुधनी के लिए कई घोषणाएं की। इनमें नगर को स्मार्ट सिटी बनाने, ओवरब्रिज का सौंदर्यीकरण, 16 करोड़ के स्पेशलिटी हॉस्पिटल की सौगात तो दी ही, साथ ही माना इलाके में जाने के लिए अंडरब्रिज बनाने की घोषणा भी की। इसी दौरान उन्होने मंच पर कलेक्टर अजय गुप्ता को तलब किया और कहा कि सीवेज लाइन का काम ठीक से हो। उन्होने निर्देश दिए कि पूरी सड़क खुद जाए तो उसे फिर ठीक करा देंगे लेकिन दूषित मलजल को नर्मदा नदी में नहीं मिलना चाहिए। सीएम ने मंच से पूझा– “ठेकेदार कौन है, गुजरात का हो चाहे मध्यप्रदेश का हो, रोड जैसी की तैसी करवानी है। ऐसा नहीं है कि खोद के पटक जाए कोई, ठीक से बन बन जाए वो रोड फिर से।” सीएम ने आगे कहा कि “ये जरूरी है कि नर्मदाजी में हमारा मलजल नहीं जाए, सीवेज का पानी आए पाइप लाइनों से, उसको ट्रीट करेंगे, शुद्ध करेंगे, ताकि मलजल नर्मदा मैया में नहीं जाए।”  उन्होने कलेक्टर से पूछा कि सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का कितना पैसा स्वीकृत है ? कलेक्टर ने 44 करोड़ राशि बताई तो सीएम ने कहा कि “देखो कि 44 करोड़ का काम ठीक से हो, ठेकेदार ठीक से काम करे।” इसके आगे सीएम शिवराज ने चेतावनी भरे लहजे में कहा “ये देखना, पैसे बहुत भेजता हूं मैं, गड़बड़ नहीं हो जाए नहीं तो ठीक कर दूंगा मैं।”

ये भी देखिये- MP News : सिंधिया समर्थक मंत्री का बड़ा ऐलान- महिलाओं को जल्द सौंपा जाएगा यह जिम्मा

एसपी को मंच पर बुलाया, दिए ये निर्देश

कलेक्टर को कड़े निर्देश देने के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पूछा “पुलिस वाले कहां हैं।” इसपर एसपी एसएस चौहान ने हाथ उठाकर कहा कि वो मौजूद हैं। तब सीएम ने कहा कि “देखो, गुंडों को सही कर देना बिल्कुल, कोई बच न पाए माफिया जनता को सताने वाले, आजकल सब जगह अभियान चल रहा है।”

इस प्रकार सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जनता के सामने कलेक्टर और एसपी की क्लास ले ली और सख्त तेवरों के साथ निर्देश दिए कि कहीं कि किसी भी काम में हीलाहवाली न हो, इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी के साथ सीएम ने वहा मौजूद लोगो से भी अपील की कि कोरोना को लेकर सावधानी ज़रूर रखें। उन्होने घोषणा की कि अगले वर्ष से बुधनी में नर्मदा जयंती के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय महोत्सव आयोजित किया जाएगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews