सीहोर में पंडित प्रदीप मिश्रा की कावड़ यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा भी शामिल हुए

सीहोर में पंडित प्रदीप मिश्रा की कावड़ यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा भी शामिल हुए

Pandit Pradeep Mishra Kavad Yatra in Sehore : कुबेरेश्वर धाम के पीठाधीश्वर तथा देश के विख्यात कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा सीहोर में निकाली गयी कावड़ यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा| पूर्व मंत्री एवं सोनकच्छ विधायक सज्जन सिंह वर्मा भी कावड़ यात्रा में सम्मिलित हुए और पंडित प्रदीप मिश्रा सहित कावड़ यात्रियों का स्वागत किया। इस कावड़ यात्रा में हजारों की संख्या में शिव भक्त मौजूद रहे।

इस अवसर पर सज्जन वर्मा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर गर्मजोशी से कावड़ यात्रा का स्वागत किया। उन्होन पंडित प्रदीप मिश्रा जी की माता जी से भी आशीर्वाद लिया। पूर्व मंत्री द्वारा कुबेरेश्वर धाम की सड़क के कार्य को लेकर पंडित प्रदीप मिश्रा गदगद नजर आए और उन्होंने कावड़ यात्रा में सम्मिलित सज्जन वर्मा के कंधे पर अपनी कावड़ रख दी। सज्जन वर्मा ने इसे अपना अहोभाग्य बताते हुए कहा कि गुरुजी ने अपनी कावड़ मेरे कंधों पर देकर मुझे धन्य कर दिया।

पंडित प्रदीप मिश्रा ने कुबेरेश्वर धाम में कीचड़ तथा पानी से भरी सड़क की पूर्व मंत्री एवं सोनकच्छ विधायक सज्जन सिंह वर्मा द्वारा मरम्मत कराने को लेकर बयान दिया है। पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए उन्होने कहा कि मैं जब सीहोर आया तब मुझे पता चला कि जलवृष्टि के कारण कुबेरेश्वर धाम पहुंच मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है और दर्शनार्थियों को परेशानी हो रही है। उस समय पर मैं धन्यवाद दूंगा आदरणीय सज्जन भैया जी को जिन्होंने रोड की मरम्मत का कार्य कराया तथा मुरम डलवाकर रोड को थोड़ा ऊंचा भी कराया। मैं धन्यवाद दूंगा कि उनकी विचारदृष्टि कुबेरेश्वर धाम के प्रति जागरूक हुई। गौरतलब है कि पिछले दिनों कुबेरेश्वर धाम की सड़क बारिश के चलते कीचड़ तथा पानी से भरा गई थी, ऐसे में सज्जन सिंह वर्मा ने तुरंत ठेकेदार तथा मटेरियल  बुलाकर खुद कुबेरेश्वर धाम पहुंचकर रोड की मरम्मत का काम कराया था।

[dgv_vimeo_video id=”855011106″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews