
Sehore News : पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात के असर से मध्य प्रदेश में 72 घंटे तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। आज रविवार को 31 जिलों में गरज चमक के साथ बिजली चमकने गिरने और मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया था। सीहोर जिले भर में भारी बारिश के चलते नदी नालों में उफान आ आ गया है। घर और दुकानों में पानी घुस गया है। सड़कों पर जल भर गया है।
क्या है पूरा मामला
जिले के भेरूंदा,इछावर, लाड़ कुई, रेहटी में भारी बारिश के चलते रविवार को सड़को पर पानी ही पानी हो गया। इछावर नगर के मैन बाजार पानी से लबालब भरा गया था । जहां मारूति वाहन मोटरसाइकिल एवं ऑल्टो वाहन भी पानी डूब देखते लोगों ने पानी से निकाला। रात भर से रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते इछावर में सड़कों पर पानी भर गया। दुकानों और घरों में भी बारिश का पानी घुस गया लोग परेशान होते हुए नजर आए। यही हालात जिले के भेरुंदा और रेहटी में भी दिखाई दिए।
[dgv_vimeo_video id=”988033602″]
[dgv_vimeo_video id=”988033719″]
बारिश का पानी घरों और दुकानों में घुस गया जिससे काफी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। लोग बारिश परेशान होते हुए नजर आए। वही मौसम विभाग ने रविवार को 3 घंटे की भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है, जिले भर में नदी नाले उफान पर है और घर और दुकानों में बारिश का पानी घुस गया है।
सीहोर से अनुराग शर्मा की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”988033857″]
[dgv_vimeo_video id=”988034158″]
