कोरोना काल में बल्ड की हो रही थी कमी, एसपी ने किया रक्त दान और कि लोगों से ये अपील

कोरोना काल में बल्ड की हो रही थी कमी, एसपी ने किया रक्त दान और कि लोगों से ये अपील

सीहोर, अनुराग शर्मा। कोरोना संक्रमण के चलते ब्लड बैंक में रक्त के आभाव को देखते हुवे आज एसपी शिशेन्द्र चौहान के अपने अधीनस्थ स्टाफ के साथ रक्तदान कर अनोखी पहल की है। इस वक्त देश कोरोना नामक वैश्विक बीमारी से जंग लड़ रहा है। गंभीर कोरोना पॉजेटिव मरीजों को रक्त की आवश्यकता के चलते ब्लड बैंको में रक्त की कमी आने लगी है। वहीं जागरूकता के आभाव में ओर कोरोना संक्रमण के चलते रक्तदाता भी ब्लड डोनेट करने से कतराने लगे है। ऐसी परिस्थिति में ब्लड बैंक में रक्त का आभव होने लगा है, जिससे मरीजों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।

वहीं ब्लड बैंक में रक्त की कमी को देखते एसपी शिशेन्द्र चौहान ने आज ब्लड डोनेट कर युवाओं से अपील की है कि वो ज्यादा से ज्यादा संख्या में जो भी 50 वर्ष से कम के लोग है और स्वस्थ है वे वर्ष में एक बार ब्लड डोनेट अवश्य करे। एसपी शिशेन्द्र चौहान ने अपनी ओर से एक अनोखी पहल कर नगर के युवाओं को रक्तदान के प्रति जागरूक करने का कार्य करने के साथ ही ब्लड के कमी को दूर करने की दिशा के सार्थक प्रयास किया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews