
सीहोर, अनुराग शर्मा। सरकार के आश्वासन के बाद भी बीमा की उम्मीद में बैठे किसान को नाम मात्र की बीमा राशि मिलने या बिल्कुल नहीं मिलने से किसानों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। सीहोर के किसानों ने नदी में फसल बीमा की राशि 75 रुपया,90 रुपया और मुआवजा नहीं मिलने से नाराज होकर नदी में खडे होकर जलसत्याग्रह आंदोलन किया।
दअरसल चंदेरी , धामनखेड़ा , ओर शिकारपुर के किसानों का कहना कि हमे अभी तक ना तो फसल बीमा मिला और ना ही अतिव्रष्टि से हुई खराब फसलो मुआवजा। इसी से नाराज हो कर हमें यह कदम उठाना पड़ रहा है। पहले तो सोयाबीन के खेतों में ख़ड़े होकर किसानों ने जमकर नारेबाजी की और बाद में नदी में खडे होकर हाथो में खराब सोयाबीन लेकर जलसत्याग्रह कर प्रदर्शन किया। साथ ही जमकर नारेबाजी की। किसानों ने मांग है की जल्द से जल्द हमारा फसल बीमा दिया जावे और अतिव्रष्टि से खराब हुई फसलो का मुआवजा दिया जाए।
निदेशक और संपादक

