पिता ने बेटे को चाक़ू मारकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

पिता ने बेटे को चाक़ू मारकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

सीहोर| अनुराग शर्मा| अहमदपुर चरनाल, सोसायटी खाद वितरण केंद्र में एक पिता ने अपने बेटे की धारदार हथियार (चाकू) से वार कर हत्या कर दी | बताया जा रहा है कि ओम प्रकाश मीणा पिता देवी प्रसाद मीणा निवासी भैरूपुरा थाना अहमदपुर का मूल निवासी है चररनाल सोसायटी खाद वितरण केंद्र में, दोनों ही बाप बेटों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई बाप ने अपने ही बेटे को चाकू से गोद कर हत्या कर दी है |

बताया जा रहा है कि पिता और बेटे दोनों ही शराब के नशे में थे| शराब के नशे में  बेटे ने पिता से रुपए मांगे थे| अहमदपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची | मृतक ओमप्रकाश मीणा के शव को पीएम के लिये श्यामपुर भेजा है जहाँ म्रतक का पीएम कराया जायेगा, आरोपी पिता को अहमदपुर पुलिस ने मौके से गिरप्तार कर लिया है| 

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews