अनुराग शर्मा।सीहोर।
नसरुल्लागंज थाना क्षेत्र के ग्राम भादाकुई गेहूं के खेत में आग लगने की घटना सामने आई है। अचानक लगी आग के कारण 2 एकड़ गेहूं की फसल राख हो गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने फोन कर बिजली आपूर्ति ठप कराई साथ ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी और खुद ही आग बुझाने में जुट गये वहीं किसान अशोक यादव ने बताया कि विधुत शार्ट सर्किट से आग लगने के कारण लगभग 80 हजार की गेहूं की खड़ी फसल जलकर खाक हो गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची ओर ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
ये भी पढ़ें
1सीहोर के रेहटी जंगल में सागौन की अवैध कटाई, वन विभाग ने शुरू की जांच
2देखते ही देखते आग की चपेट में आया मकान, सीहोर में 12 लाख का नुकसान
3सीहोर में कार ने बाइक को मारी टक्कर, दोनों वाहनों में लगी आग, 2 युवक गंभीर घायल
4कुबेरेश्वरधाम में शरद पूर्णिमा महोत्सव की रौनक, पंडित प्रदीप मिश्रा के सान्निध्य में सजेगा दिव्य दरबार
