पूर्व राज्यपाल अजीज कुरेशी ने राहुल गांधी के बयान का किया समर्थन

पूर्व राज्यपाल अजीज कुरेशी ने राहुल गांधी के बयान का किया समर्थन

सीहोर।अनुराग शर्मा।

पूर्व राज्यपाल और मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी के अध्यक्ष अजीज कुरेशी ने मीडिया से चर्चा में राहुल गांधी के विवादास्पद बयान का समर्थन किया। कहा कि डंडा मारना एक मुहावरा है। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि आप पार्टी बम्फर वोटों से जीतेगी , बीजेपी का सफाया होगा। कांग्रेस और आप में समझौते को लेकर मैन प्रयास किये थे। शाहीन बाग को बीजेपी ने हिन्दू मुस्लिम विभाजन की सियासत की लेकिन अब दिल्ली देश में बदलाब की शुरुआत करेगी।

एमपी में आइफा अवार्ड को लेकर कहा कि मुझे नही पता कि यह आइफा अवार्ड क्या है। मुझे तो अपने जमाने के दिलीप कुमार और राजकपूर ,देवानंद और हीरोइन में मधुवाला नरगिस को जनता हुं। यूपी सरकार ने मेरे ऊपर एफआईआर काटकर संविधान की गरिमा को ठेस पहुंचाई है। आरएसएस के चीफ मोहन भागवत के आदिवासी बयान पर कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण बयान है। उन्होंने आदिवासियों का अपमान किया है। पूरे देश मे आंदोलन होने चाहिए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews