गुरु पूर्णिमा पर कुबरेश्वर धाम पर जुटेंगे पंडित प्रदीप मिश्रा के लाखों भक्त, आयोजन को लेकर एसडीएम ने लिखा धाम समिति को पत्र

Guru Purnima

Sehore News : सीहोर में 1 जुलाई से गुरु पूर्णिमा महोत्सव व प्रवचन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। जिसे लेकर एसडीएम ने 25 एकड में पार्किंग स्थल बनाने के लिए कुबरेश्वर धाम समिति को पत्र लिखा। जिसमें उल्लेख किया गया है कि बारिश में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्किंग होना जरूरी है। मानसून के आने से खेतों में पार्किंग संभव नहीं है।

प्रशासन ने समिति से किया आग्रह

वहीं, चार पहिया वाहन अधिक आने से इंदौ-भोपाल हाईवे पर जाम लगने की भी संभावना है। जिसे देखते हुए प्रशासन ने समिति से आग्रह किया है कि इन दोनों धार्मिंक आयोजनों से पहले करीब 25 एकड़ में मुरम युक्त सुद्ढ़ पार्किंग की व्यवस्था कराई जाए ताकि भोपाल-इंदौर हाईवे पर यातायात सुगम बना रहे।

पहले से ही चल रहा रुद्राक्ष वितरण

बता दें कि धाम में पहले से ही रुद्राक्ष वितरण चल रहा है। यहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। वहीं, इससे पहले रुद्राक्ष महोत्सव में लाखों श्रद्धालुओं के आने से भोपाल इंदौर हाईवे पर कई घंटे तक जाम लगा था।

सीहोर से अनुराग शर्मा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews