कोरोना वायरस का असर, सीहोर चिंतामन गणेश मंदिर भी बंद

कोरोना वायरस का असर, सीहोर चिंतामन गणेश मंदिर भी बंद

सीहोर।अनुराग शर्मा।

कोरोना वायरस का असर अब दिखने लगा है सीहोर के ऐतिहासिक गणेश मंदिर को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए बंद कर दिया गया दोनों समय होने वाली महाआरती में भी श्रद्धालुओं शामिल नहीं होंगे हालांकि दूसरी तरफ सलकनपुर स्थित बिजासन देवी धाम अभी श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुला है इधर सभी स्कूल की परीक्षाओं की स्थगित कर दी गई है इसके अलावा छात्रावास से बच्चों को घर भेज दिया गया इसके अलावा हर स्तर पर सावधानी बरती जा रही है चाहे वह अस्पताल हो या सरकारी ऑफिस इसमें भी अलावा लोगों को जागरुक भी किया जा रहा है जिले में अब तक 16 सदिग्ध मिले सभी का टेस्ट भी नेगेटिव आया

ऐतिहासिक श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए बंद कर दिया गया मंदिर के प्रबंधक डॉ चारू चंद्र व्यास ने बताया कि महामारी को ध्यान में रखते हुए भक्तों की सेहत के हित में मानवता के हित में आगामी सूचना तक दर्शन बंद रहेंगे पूजा पुजारी करेगा

सेनेटाइजर से कराया जा रहा है हाथ साफ जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों के हाथों को सेनेटाइजर से साफ कराया जा रहा है इसी अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है इसमें 6 मरीजों के लिए बेड भी व्यवस्था है

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews