MP News : सीएम शिवराज आज देंगे 60 करोड़ 87 लाख रूपए के विकास कार्यों की सौगात

shivraj singh chouhan

CM Shivraj Singh Chouhan : आगामी चुनाव से पहले प्रदेश की शिवराज सरकार का पूरा फोकस योजनाओं और विकासकार्यों पर बना हुआ है। आए दिन सीएम शिवराज सिंह चौहान खुद अलग अलग जिलों में दौरे कर सौगातें दे रहे है।  इसी कड़ी में अब सीएम शिवराज सिंह चौहान आज सोमवार को सीहोर जिले के रेहटी नगर के गौरव दिवस कार्यक्रम में नगर को अनेक निर्माण एवं विकास कार्यों की सौगात देंगे। सीएम चौहान नगर के विभिन्न मार्गों पर रोड-शो करते हुए गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

गौरव दिवस पर रेहटी में नगर के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए 60 करोड़ 87 लाख रूपए के अनेक विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण होगा। इसमें 28 करोड़ 31 लाख रूपए की लागत के 9 निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन और 32 करोड़ 56 लाख रूपए के 10 निर्माण कार्यों का लोकार्पण शामिल है। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी भी गौरव दिवस में शामिल होंगे।इस दौरान  सीएम चौहान का नगर की संस्थाओं, समाजसेवी-व्यापारी संघ, शासकीय-अशासकीय संस्थाओं और प्रतिष्ठानों द्वारा स्वागत किया जायेगा।

योजनाओं और उपलब्धियों को दर्शायेंगी विभागीय प्रदर्शनियाँ

  1. गौरव दिवस पर सीएम चौहान के रोड-शो और कार्यक्रम स्थल पर अनेक विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं, उपलब्धियों पर केन्द्रित प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
  2. प्रदर्शनी में महिला-बाल विकास, शिक्षा, सामाजिक न्याय, स्वास्थ्य, राजस्व, खाद्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, उद्योग, पशुपालन, कृषि, उद्यानिकी,खेल, जल संसाधन, सहकारिता, जनजातीय कल्याण, श्रम, आयुष, हथकरघा, आईटीआई संस्थान, जनपद एवं नगर पंचायत सहित अन्य विभाग अपनी विभागीय योजनाएँ, उपलब्धियाँ और गतिविधियाँ आम नागरिकों के लिये प्रदर्शित करेंगे।

11 अप्रैल से 3 दिवसीय नव-प्रवर्तन महोत्सव

  1. आंचलिक विज्ञान केंद्र भोपाल द्वारा एमपी स्टार्टअप सेंटर, एमएसएमई विभाग के सहयोग से राज्य में नवाचार, स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र की संस्कृति को बढ़ावा देने, स्कूल कॉलेज के छात्रों और ग्रासरूट स्तर के नव-प्रवर्तकों को लाभ देने के उद्देश्य से 11 से 13 अप्रैल तक नव-प्रवर्तन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा महोत्सव का उद्घाटन विज्ञान केन्द्र में सुबह 10 बजे करेंगे।
  2. महोत्सव में एक ही छत के नीचे 3 श्रेणी में नए अभिनव मॉडल, परियोजनाओं और उत्पादों, जिसका उद्देश्य अर्थ-व्यवस्था के विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों जैसे कृषि, उद्योग, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा, आईटी, परिवहन और संचार आदि के सामने आने वाली चुनौतियों का तकनीकी समाधान प्रदान करना है, का प्रदर्शन होगा।
  3. नवाचार के दृष्टिकोण और राज्य में स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र के प्रसार को प्रोत्साहित करने के आइडिया का प्रदर्शन होगा। इससे राज्य के सतत विकास में लाभ मिलेगा।इनोवेशन फेस्टिवल 2023 में अभिनव विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
  4. नव-प्रवर्तन उत्सव के दौरान ही कई अन्य कार्यक्रम “बौद्धिक संपदा अधिकार” एवं “विद्यालयों में विज्ञान के प्रयोगों में अभिनव तरीके” विषयों पर कार्यशालाएँ, “नवप्रवर्तन आगे का रास्ता” विषय पर लोकप्रिय विज्ञान व्याख्यान और “स्टार्ट अप इंडिया” विषय पर संगोष्ठी आदि भी विद्यार्थियों एवं जन-मानस के लाभ के लिए किये जा रहे हैं।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews