
Ladli Behna Yojana
Ladli Behna Yojana : लाडली बहन योजना को लेकर सभी शहरों और गांव में शिविर लगाकर पंजीयन करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। लेकिन कुछ जिले ऐसे है जहां का लक्ष्य अभी पूरा नहीं हो पाया है। इसी में सीहोर जिला भी शामिल है। दरअसल, अब तक जिले में कुल 85 हजार 9751 लाडली योजना का पंजीयन किया जा चुका है। लेकिन अभी लक्ष्य पूरा नहीं हुआ है इस वजह से कलेक्टर ने नाराजगी जताई है। साथ ही निर्देश देते हुए कहा है कि अगर जो लक्ष्य दिया गया है वो 20 अप्रैल तक पूरा नहीं किया गया तो सीएमओ का वेतन काटा जाएगा।
Ladli Behna Yojana : कलेक्टर ने दिए निर्देश
जानकारी के मुताबिक, जिला पंचायत सभाकक्ष में कलेक्टर प्रवीण की अध्यक्षता में टीएल बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को 20 अप्रैल तक पंजीयन का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने लाडली योजना में महिलाओं के पंजीयन, ईकेवाईसी और डीबीटी कार्य की निकायवार एवं जनपदवार समीक्षा की।
इतना ही नहीं लक्ष्य के अनुरूप अंजन नहीं होने पर उन्होंने जनपदों और नगरीय निकायों को जोरदार फटकार भी लगाई। साथ ही 2 दिन में लक्ष्य पूरा करने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि अगर 20 अप्रैल तक सीहोर नागरिया निकाय द्वारा लक्ष्य पूरा नहीं किया गया तो उस सीएमओ का वेतन काट दिया जाएगा। इसके अलावा उन आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का भी वेतन कटेगा जो योजना के अंतर्गत पंजीयन कैंप में नहीं जा रही हैं।
इसके लिए उन्होंने महिला बाल विकास अधिकारी को निर्देश भी दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, लाडली बहन योजना के तहत सीहोर नगर पालिका की 69.0 प्रतिशत ही पंजीयन होने पर उन्होंने नाराजगी जताई है। साथ ही सीएमओ को नोटिस भी जारी किया है। आपको बता दें बैठक में संयुक्त कलेक्टर सतीश राय, वंदना राजपूत, एसडीएम अमन मिश्रा, आस्था एसडीएम आनंद सिंह रावत सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
