पुलिस ने किया अंधे कत्ल का खुलासा

पुलिस ने किया अंधे कत्ल का खुलासा

सीहोर।अनुराग शर्मा।

29 दिसंबर 2019 पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि जिले के ग्राम जाखाखेडी मे चन्द्रशेखर स्कूल के पास मोइज हुसैन के खेत मे रोड किनारे एक शव पड़ा है। अज्ञात मृतक की पहचान सोशल मीडिया, रिश्तेदारों एवं दोस्तों के माध्यम से भावसिह पिता भागीरथ मालवीय उम्र-35 साल निवासी कोडिया छीतू मंडी सीहोर के रूप में हुई। पुलिस ने कुछ संदेहियों पर शंका होने पर उनको हिरासत में लिया और सख्ती से पूछताछ की जिसमें मंयक उर्फ शैंकी पिता हिरदेश राठौर निवासी लोधी मोहल्ला गंज सीहोर तथा नकुल पिता नरेश राठौर निवासी राजौरिया मोहल्ला गंज सीहोर द्वारा मृतक की हत्या करना स्वीकार करने पर दोनों को आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त वाहन अल्टो कार को जब्त कर लिया हैं ।

आरोपी मंयक उर्फ शैंकी एवं नकुल ने पुलिस को बताया कि मृतक भावसिह उनके यहां कुछ साल पहले काम किया करता था। जिसने पैसों के लेन-देन को लेकर दिनांक 28.12.2019 को शाम के समय शराब के नशे उनके घर पर आकर पैसे की मांग करने लगा । जिस पर आक्रोशित होकर इन दोनों द्वारा भाव सिंह के साथ मारपीट की जिसे वह बेहोश हो गया। जिसे वह अपनी अल्टो कार में डालकर एकांत जगह ले जाकर खेत में दोबारा उसके साथ मारपीट की जिससे उसकी मृत्यु हो गई। लाश को छिपाने के उद्देश्य से ग्राम जाखाखेड़ी में चन्द्रशेखर स्कूल के पास मोइज हुसैन के खेत में रोड किनारे ले जाकर फेंक दिया गया । लाश के मिलने व पुलिस के द्वारा पकडे़ जाने के डर से दोनो शहर से बाहर चले गये ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews