लॉकडाउन: साधन नहीं मिलने से रेलवे ट्रैक पकड़कर सीहोर पहुंचे मजदूर, पुलिस ने ट्रक से रतलाम भेजा

लॉकडाउन: साधन नहीं मिलने से रेलवे ट्रैक पकड़कर सीहोर पहुंचे मजदूर, पुलिस ने ट्रक से रतलाम भेजा

सीहोर।अनुराग शर्मा।

इन दिनों जहां रेल बस सहित सार्वजनिक कि यात्री वाहन बंद है, वही घर पहुंचाने की चाह में बुधवार रात करीब 12:00 बजे पटरियों पर पैदल चलते हुए करीब 44 मज़दूर भोपाल से सीहोर आए यह सभी मज़दूर रतलाम के रहने वाले थे। उन्होंने जाने के लिए साधन नहीं मिल रहा था ऐसे में पुलिस ने इन मज़दूरों को खाने की व्यवस्था की और ज़िला चिकित्सालय में सभी की स्क्रीनिंग कार्रवाई सभी मजदूर स्वस्थ थे, ऐसे में गुरुवार दोपहर के समय इन मज़दूरों को एक ट्रक से रतलाम भेजा गया।

एडिशनल एसपी समीर यादव ने बताया कि रात के समय मज़दूर हाउसिंग बोर्ड रेलवे क्रॉसिंग के पास मिले पूछने पर पता चला कि वह भोपाल से आए हैं, और उन्होंने रतलाम जाना है। इसके बाद उन्होंने इन मज़दूरों के खाने की व्यवस्था करवाई और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। रात भर सीहोर में ही मज़दूरों को रोका गया गुरुवार सुबह पुलिस ने अपने वाहन से 10 -10 मज़दूरों को लेकर ज़िला अस्पताल ले जाकर उनकी स्क्रीनिंग करवाई।

टीआई मनोज मिश्रा ने बताया कि स्क्रीनिंग में कोई भी मज़दूर संक्रमित नहीं था लेकिन मज़दूरों की स्थिति देखकर लग रहा था कि यह काफी समय से भूखे थे ऐसे में गुरुवार सुबह भी इन मज़दूरों की भोजन की व्यवस्था पुलिस प्रशासन ने करवाई इसके बाद ट्रक की व्यवस्था करवाकर रतलाम के लिए रवाना किया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews