नपा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित करने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

parshadon-ne-collector-ko-saunpa-gyapan

सीहोर। अननुराग शर्मा। 

नगर पालिका परिषद के पार्षदों ने नगर में हो रहे विकास कार्यों में बरती जा रही लापरवाही और लंबे समय से हो रही उनकी उपेक्षा के चलते आज तीखे तेवर दिखाए और कुल 35 पार्षदों में से 29 पार्षदों ने एकजुट होकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर अजय गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने अपने ज्ञापन में उल्लेख किया है कि नगरपालिका का सम्मेलन बुलाया जाए ताकि अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित हो सके। इसके बाद गुस्साए पार्षद नगर पालिका पहुंचे जहां उन्होंने नारेबाजी की नगर पालिका सीएमओ से इस पूरे हालात पर चर्चा की और सम्मेलन बनाने की बात कही पार्षदों का कहना है कि लंबे समय से हो रही उपेक्षा से परेशान है इसलिए चाहते हैं कि नगर पालिका के शेष बचे 2 वर्ष के कार्यकाल के लिए वर्तमान अध्यक्ष नए अध्यक्ष के माध्यम से कार्य कराया जाए । भाई इस मामले में अब नगर में राजनीतिक सरगर्मियां बहुत तेज हो गई हैं वर्तमान में बीजेपी की पार्षद अमीता  अरोरा अध्यक्ष हैं और परिषद में भाजपा के पार्षदों का ही बहुमत है लेकिन आंतरिक कला के चलते अब सारे पार्षद लामबंद हो गए हैं और वह चाहते हैं कि नपाध्यक्ष के विरुद्ध प्रस्ताव पारित कर उन्हें पद से हटाया जाए

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews