ग्रामीण क्षेत्र से रक्त यूनिट एकत्र कर बनाया कीर्तिमान , गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम हुआ दर्ज

Indore MYH Blood Bank

सीहोर, अनुराग शर्मा। वैसे तो ब्लड बैंक ( blood bank ) का काम होता है , खून को एकत्र कर जरूरतमंदों तक पहुँचाना ।  लेकिन मध्यप्रदेश के जिले सीहोर में एक रक्त बैंक  ने कुछ ऐसा कर दिखाया , जो वाकई काबिले -ए तारीफ है । ग्रामीण क्षेत्र से होने के बावजूद , सीहोर के ब्लड बैंक  ने  एक दिन में 1125 यूनिट रक्त एकत्र कर कीर्तिमान बनाया है और साथ ही साथ गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में भी अपना नाम दर्ज करवाया है ।

यह भी पढ़े …. जबलपुर हाईकोर्ट ने प्राचार्यों की नियुक्ति का मामला अपने अधीन लिया

सीहोर ब्लड बैंक में कार्यरत स्वास्थ कर्मियों की प्रेरणा  से और विभिन समाज सेवी संगठनों की मदद से सीहोर जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक ने अनोखा कीर्तिमान बनाकर ,  अपना नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज करा लिया है ।  ब्लड बैंक में कार्यरत स्वास्थ कर्मियों द्वारा शहर के विभिन सामाजिक संगठनों की मदद से ग्रमीण क्षेत्र में  एक ही दिन में 1125 यूनिट ब्लड एकत्र कर कीर्तिमान बनाया  है ।

बाईट पी एस ब्लड बैंक के आर्मो प्रभारी बाईट  और ब्लड बैंक के कर्मी अम्बर मालवीय ने मीडियाकर्मियों को कहा कि ,  सीहोर ब्लड बैंक की इस उपलब्धि को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में जगह मिली और ब्लड बैंक सीहोर का नाम दर्ज किया गया।  ब्लड बैंक में कार्यरत कर्मियों के सहयोग के चलते वर्ष में तकरीबन 5 हजार यूनिट ब्लड एकत्र किया जाता है । जिसके कारण सीहोर के अलावा भौपाल को भी ब्लड यूनिट की आपूर्ति की जाती है ।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews